IPL 2026 Points Table: आरसीबी ने केकेआर को 2026 के 57वें मुकाबले में विराट कोहली की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से हरा दिया और 2 अंक हासिल करते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। आरसीबी के अब 16 अंक हो गए और वो बेहतरीन रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर आ गया। अब गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर खिसक गई जिसके भी 16 अंक ही हैं। आरसीबी के हार के बाद केकेआर को 2 अंक का नुकसान हुआ और ये टीम 9 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

और केकेआर मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 बैटर्स की बात करें तो पहले नंबर पर हेनरिक क्लासेन बने हुए हैं जबकि केकेआर के खिलाफ नाबाद 105 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर कब्जा कर लिया। शुभमन गिल भी टॉप5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप अब भी आरसीबी के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार के नाम ही दर्ज है जिन्होंने 12 मैचों में कुल 22 विकेट लिए हैं।
आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद अंकतालिका
आरसीबी बनाम केकेआर मैच के बाद टॉप5 बैटरबॉलर
कोहली के नाबाद शतक से जीता आरसीबी, केकेआर को मिली 6 विकेट से हार
आईपीएल 2026 का 57वां मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और इस टीम ने अंकतालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। आरसीबी की इस जीत के हीरो कोहली रहे जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।





