जर्मनसाउथ अफ्रीकी इन्फ्लुएंसर लिज़लैज़ ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि विराट कोहली के साथ वायरल हुए इंस्टाग्राम ‘लाइक’ विवाद के बाद कुछ पत्रकारों ने उन्हें क्रिकेटर के खिलाफ गलत बातें कहने के लिए पैसे ऑफर किए थे। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि विराट ने कभी कोई गलत हरकत नहीं की और उनका कोई बुरा इरादा नहीं था।

कुछ महीने पहले विराट कोहली द्वारा लिज़लैज़ की एक इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। अब इस पूरे मामले पर बात करते हुए लिज़लैज़ ने कहा कि कई मीडिया संस्थानों ने इस विवाद को जरूरत से ज्यादा बढ़ाया।
फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “कुछ लोग आपको ऐसी बातें बोलने के लिए उकसाते हैं जो आप कहना ही नहीं चाहते। कुछ पत्रकारों ने मुझे पैसे ऑफर किए ताकि मैं विराट के खिलाफ बातें कहूं और ऐसा दिखाऊं कि उन्होंने कुछ गलत किया, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।”
लिज़लैज़ ने बताया कि उन्होंने ऐसे सभी ऑफर्स तुरंत ठुकरा दिए क्योंकि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने फेवरेट क्रिकेटर के साथ ऐसा क्यों करूंगी? मैं ऐसी इंसान नहीं हूं।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुई एआईजनरेटेड तस्वीरों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्हें विराट के साथ दिखाया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब थोड़ा मजेदार लगा, लेकिन विराट के लिए यह अच्छा नहीं था क्योंकि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।
लिज़लैज़ ने बताया कि वह भारत की संस्कृति और ट्रैवल कंटेंट बनाती हैं, साथ ही आईपीएल में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सपोर्टर भी हैं। उनका मानना है कि शायद इसी वजह से उनका कंटेंट विराट की इंस्टाग्राम फीड में पहुंचा होगा।
उन्होंने कहा, “इसमें कुछ भी गलत नहीं है। विराट कोहली भारत के बहुत बड़े आइकन हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह भारत के लिए वैसे ही हैं जैसे मेसी या रोनाल्डो दुनिया के लिए। लोगों को उनका सम्मान करना चाहिए और बेवजह उनकी छवि खराब नहीं करनी चाहिए।”
लिज़लैज़ ने यह भी बताया कि जब यह मामला वायरल हुआ तो उन्हें अचानक रियलिटी शो, ब्रांड डील्स और कई प्रमोशनल ऑफर्स मिलने लगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वही काम करना चाहती हैं जो उनके मूल्यों के अनुसार हो।
उन्होंने उस दिन को याद करते हुए कहा जब यह विवाद वायरल हुआ था। “एक सुबह उठी तो लगा जैसे मैं अपनी ही ‘ब्लैक मिरर’ एपिसोड में हूं। इंस्टाग्राम खोलते ही हर जगह अपनी तस्वीरें और इस खबर पर चर्चा देख रही थी,” उन्होंने कहा।
यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली का इंस्टाग्राम ‘लाइक’ वायरल हुआ हो। इससे पहले अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ भी ऐसा मामला सामने आया था, जिसके बाद विराट को सफाई देते हुए कहना पड़ा था कि यह इंस्टाग्राम एल्गोरिद्म की वजह से हुआ और इसके पीछे कोई इरादा नहीं था।





