PostPartum Depression in New MoM: नवजात शिशु के जन्म के पहले से ही घर में खुशनुमा माहौल होता है। बच्चे का जन्म परिवार में खुशी लाता है, लेकिन बच्चे के जन्म के बाद सारा ध्यान और देखभाल मां से ज्यादा बच्चे की ओर शिफ्ट हो जाता है।

पहली बार मां बनी महिला को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए हर चीज नई होती है और सब कुछ मैनेज करने के दौरान वो कब डिप्रेशन का शिकार हो जाती है, उन्हें पता भी नहीं चलता है। हर कपल के लिए मातापिता बनना आसान नहीं होता। ज्यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद भावनाओं में उतारचढ़ाव, उदासी और चिंता का सताने लगती है। यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण होते है, इसे समझना और समय पर इस समस्या का समाधान करना बेहद जरूरी होता है।
क्या कहता है WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि अपनी दुनिया में खोए रहने वाले इंसान के लिए अचानक मातापिता बन जाना कोई आसान बात नहीं होती है। बच्चे के जन्म के बाद प्यार, खुशी, उत्साह के साथसाथ निराशा और घबराहट होना सामान्य बात है, लेकिन यदि यह निगेटिव इमोशन लंबे समय तक बनी रहे, तो कई और समस्याओं को जन्म दे सकती है। जब इससे डेली लाइफ प्रभावित होने लगे तो प्रॉब्लम हो सकती है।
कब होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन
हांलाकि इसकी कोई निर्धारित समय सीमा नहीं है। यह पेरेंटिंग के किसी भी दौर में हो सकता है। पर आमतौर पर यह बच्चे के जन्म के दो से आठ हफ्तों के बाद शुरू होता है। इसमें मां का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और बच्चे की देखभाल में भी बाधा डाल सकता है।
इस मामले में ज्यादातर इसका पता काफी देर से चलता है। भारतीय परिवेश में इस समस्या को एडमिट करना ही बड़ी बात है। घर के बड़ों को लगता है, यह मामूली बात है। जबकि यह एक गंभीर समस्या होती है।
क्या होते हैं पोस्पार्टम डिप्रेशन के लक्षण
के लक्षणों की बात करें तो इसमें लगातार उदासी या खालीपन महसूस होता है। कई बार बहुत रोने का मन होता है। बच्चे के साथ इमोशनल कनेक्शन नहीं बन पाता है। बच्चे के लालनपालन को लेकर खुद पर सवाल उठने लगते हैं। नींद न आना, थकान, ऊर्जा की कमी और फोकस न कर पाना, खाने की आदतों में बदलाव जैसे लक्षण होते है। यह अवस्था तब खतरनाक हो जाती है, जब खुद या बच्चे को नुकसान पहुंचाने का विचार आने लगे।
क्या है इसका निवारण
इस परिस्थिति में परिवार का सपोर्ट बेहद जरूरी होता है। प्रसव के बाद से मां का शरीर कमजोर होता है। उनके शरीर में कई तरह के होते है। इसके लिए परिवार में सबसे पहले सपोर्ट सिस्टम बनाएं परिवार, पति, दोस्तों और अनुभवी लोगों से बात करें। इन सबसे बात न बनें, तो डॉक्टर, मनोचिकित्सक या काउंसलर से मदद लें। जरूरत पड़ने पर दवा भी ली जा सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही आराम और सेहत का ख्याल रखना मददगार साबित हो सकता है। पौष्टिक भोजन, व्यायाम और छोटीछोटी नींद लें।





