अदरक नहीं गर्मियों में चाय में डालें ये एक चीज, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो​

चाय में अदरक न हो तो इसका स्वाद अधूरा सा लगता है. लेकिन गर्म तासीर होने की वजह से गर्मियों में इसे कम ही चाय में डालने की सलाह दी जाती है. क्योंकि अदरक वाली चाय पीने से पेट भारी लगने लगता है. साथ ही ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याएं भी हो सकती है. वहीं, शरीर में गर्माहट भी बढ़ सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना अदरक के भी चाय में जबरदस्त स्वाद आ सकता है. आपको बस इसमें अदरक नहीं बल्कि सौंठ का टुकड़ा डालना है. जी हां, सौंठ यानी सूखी अदरक…जिसे आमतौर पर लोग खड़े मसाले के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

अदरक नहीं गर्मियों में चाय में डालें ये एक चीज, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो​

भले ही सौंठ अदरक का ही रूप है लेकिन सूखने के बाद इसकी तासीर और न्यूट्रिशन में काफी अंतर आ जाता है. ऐसे में जब आप इसे गर्मियों में चाय में डालकर पीते हैं तो स्वाद के साथ ही सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं चाय में सौंठ का इस्तेमाल कैसे करना है. इसके क्याक्या फायदे हैं.

सौंठ के पोषक तत्व और फायदे

सौंठ यानी सूखी अदरक स्वाद बढ़ाने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स है. जो हड्डियों, मांसपेशियों और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में सहायक हैं.

सौंठ वाली चाय के क्या हैं फायदे?

आयुर्वेद में सौंठ को पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों में अक्सर लोग गैस, अपच और पेट भारी होने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसे में सौंठ वाली चाय पेट को आराम देने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. इसके अलावा सौंठ में मौजूद गुण शरीर की थकान कम करने और दिनभर ताजगी बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं.वहीं, इसकी चाय पीने से शरीर में गर्माहट भी नहीं बढ़ती है. आयुर्वेद एक्सपर्ट बताती हैं कि सौंठ पाचन अग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर को भी सपोर्ट करती है.

View this post on Instagram

A post shared by Preethi Sukumaran | Building Krya . Living Ayurveda

चाय में कैसे करें सौंठ का इस्तेमाल

चाय में सौंठ का इस्तेमाल करना भी बिल्कुल आसान है. आपको बस चाय का पानी रखने के साथ ही सौंठ का टुकड़ा कूटकर इसमें डाल देना है. इसके बाद चीनी, चायपत्ती और दूध डालकर अच्छे से पका लें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप चाहें तो सौंठ पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों एक ही तरह के फायदे और न्यूट्रिशन देंगे.

Leave a Reply