आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व डे है या नहीं, बारिश हुई तो कैसे होगा विजेता का फैसला​

आईपीएल का लीग फेज अब समाप्त होने वाला है। अब तक कुल मिलाकर 58 मुकाबले हो चुके हैं। 24 मई को आखिरी लीग मैच होंगे। इस दिन रविवार है, लिहाजा दो मैच खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ के मैच शुरू हो जाएंगे। आपको पता होना चाहिए कि प्लेऑफ के मैचों के लिए बीसीसीआई ने रिजर्व डे रखा है है कि नहीं। अगर रिजर्व डे नहीं है और बारिश हुई तो कौन सी टीम विजेता मानी जाएगी। इस बारे में कई सारे नियम हैं, उन्हें आपको जानना चाहिए।

आईपीएल प्लेऑफ मैचों के लिए रिजर्व डे है या नहीं, बारिश हुई तो कैसे होगा विजेता का फैसला​

क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर के लिए नहीं होता है रिजर्व डे का प्रावधान

प्लेऑफ के मैच आईपीएल में इस साल 26 मई से खेले जाएंगे। प्लेऑफ में कुल मिलाकर चार मैच होते हैं। दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर के अलावा फाइनल मैच भी होता है। आईपीएल में इस साल भी क्वालीफायर और एलिमिनेटर के लिए कोई भी रिजर्व डे अभी तक नहीं रखा गया है। आईपीएल या फिर बीसीसीआई ने कोई भी ऐलान इसको लेकर नहीं किया है। जब तक ऐलान ना हो जाए, यही माना जाना चाहिए कि रिजर्व डे नहीं है। हां, फाइनल के लिए जरूर इसे रखा गया है। फाइनल के नियम क्या हैं, ये हम आपको आगे बताएंगे, लेकिन इससे पहले जरा बाकी तीन मैचों के बारे में जान लीजिए।

प्लेऑफ मैचों के लिए बढ़ाया जा सकता है मैच का टाइम, एक्स्ट्रा वक्त दिया जाएगा

क्वालीफायर और एलिमिनेटर को लेकर ​बीसीसीआई की कोशिश होती है कि इन्हें उसी ​दिन कराया जाए। इसके लिए लीग मैचों से अलग कुछ एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है। अगर बारिश देर तक होती है तो कटआफ टाइम भी बढ़ाया जाता है। जिस समय मैच होता है, बारिश होने पर इसे करीब 120 मिनट और बढ़ा दिया जाता है। क्वालीफायर और एलिमिनेटर को लेकर कोशिश यही कि जाती है कि पूरे 20 ओवर का मैच कराया जाए, लेकिन अगर फिर भी बारिश का असर रहता है तो कोशिश की जाती है कि कम से कम 5 ओवर का मैच करा लिया जाए।

बारिश ने नहीं होने दिया मैच तो ऊपर वाली टीम जाएगी आगे

अब हो सकता है कि बारिश ज्यादा हो जाए और जो एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है, उसमें भी मैच ना हो पाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां तक कि पांच ओवर का मुकाबला भी संभव ना हो तो क्या होगा। अगर मैच बिल्कुल भी नहीं हो पाता है तो फिर अंक तालिका में जो टीम आगे चल रही होगी, उसे अगले राउंड के लिए भेज दिया जाएगा। इसे उदाहरण से ऐसे समझें कि क्वालीफायर 1 में प्वाइंट्स टेबल की नंबर वन और 2 के बीच मैच होगा। अगर मैच नहीं हुआ तो पहले नंबर की टीम फाइनल में चली जाएगी, उसे जीत हुआ माना जाएगा।

आईपीएल फाइनल के लिए है रिजर्व डे

आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है। अभी तक जो आईपीएल में हुआ है, उसमें यही देखा गया है कि अगर फाइनल में बारिश आती है तो मैच वहीं से शुरू होगा, जहां पर इसे रोका गया था। यानी ​फिर से नए सिरे से मैच नहीं कराया जाएगा। लेकिन अगर इसमें भी बारिश का कहर रहता है तो फिर जो टीम अंक तालिका में ऊपर थी, उसे चैंपियन मान लिया जाता है।

Leave a Reply