गर्मियों में ब्लोटिंग की वजह बन सकते हैं रोज खाए जाने वाले ये फूड्स​

ब्रेड में रिफाइंड आटा और यीस्ट होता है, जो कई लोगों के पेट में गैस बनने की वजह बन सकता है. खासतौर पर ज्यादा मात्रा में ब्रेड खाने से पाचन धीमा हो सकता है और पेट भारी या फूला हुआ महसूस होने लगता है. जिन लोगों को ग्लूटेन से सेंसिटिविटी होती है, उन्हें यह समस्या और ज्यादा हो सकती है.

गर्मियों में ब्लोटिंग की वजह बन सकते हैं रोज खाए जाने वाले ये फूड्स​

चिप्स में नमक और अनहेल्दी फैट की मात्रा काफी ज्यादा होते हैं. ज्यादा नमक शरीर में पानी रोकने लगता है, जिससे पेट और शरीर में सूजन महसूस हो सकती है. इसके अलावा तली हुई चीजें पचने में समय लेती हैं, जिससे ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है. खासतौर पर गर्मियों में.

राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन इसमें ऐसे कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं जिन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यही वजह है कि राजमा खाने के बाद कई लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या होने लगती है. अगर राजमा को अच्छी तरह भिगोकर और सही तरीके से पकाया जाए, तो यह परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

कुछ लोगों को दूध में मौजूद लैक्टोज पचाने में दिक्कत होती है. ऐसे में दूध पीने के बाद पेट में गैस, ऐंठन और ब्लोटिंग महसूस हो सकती है. यह समस्या लैक्टोज इनटॉलरेंस की वजह से होती है, जो बच्चों से ज्यादा बड़ों में देखने को मिलती है.

सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में गैस भरी होती है, जो सीधे पेट में जाकर ब्लोटिंग बढ़ा सकती है. इसे पीने के बाद पेट भराभरा और फूला हुआ महसूस होने लगता है. इसके अलावा इनमें मौजूद ज्यादा शुगर भी पाचन को प्रभावित कर सकती है.

Leave a Reply