कोटा। कोटा मंडल में त्रिवेंद्रमहजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछाविक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ।

आग ट्रेन के कोच नंबर B1 और उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई।
सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की खबर गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कोटा मंडल के अलावा आसपास के स्टेशन से भी रेलवे कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया।स्थानीय प्रशासन की मदद भी ली गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कोच का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह जल गया।
राहत और बचाव के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन सुबह घटना स्थल भेजी गई है। सुबह करीब 7.30 बजे तक कोच की आग पर काबू पा लिया गया था। रेलवे के अनुसार आग बुझाने के बाद ट्रैक को धीरेधीरे ओपन किया जा रहा है। आसपास के स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को जल्द से जल्द निकाला जाएगा। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझने के बाद दोनों कोच के अंदर काफी धुआं भरा था। इसलिए जांच करने में काफी परेशानी हुई।
कोटा पहुंचने से पहले हादसा
त्रिवेंद्रम राजधानी रविवार सुबह करीब 3.45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास एसी कोच में आग लग गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कुछ मिनटों बाद आगे पीछे के लगेज कोच तक पहुंच गई। यहां रखा पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। इस कोच में कोई यात्री नहीं था।
बिजली का कनेक्शन काटा, ट्रैफिक भी रोका
हादसे के बाद से दिल्लीमुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है। वहीं, ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। कोच को भी ट्रेन से काटकर अलग किया गया। करीब दो घंटे बाद कोच में लगी आग बुझा ली गई।
पैसेंजरों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे बाद कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा में ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाया जाएगा। जिसमें हादसे वाले कोच के पैसेंजर्स को शिफ्ट किया जाएगा।
6 ट्रेनों के शेड्यूल पर असर
सौरभ जैन ने बताया कि हादसे के कारण दोनों ओर की 5 से 6 ट्रेनों के शेड्यूल पर असर हुआ है। ट्रेनों को अलगअलग स्टेशन पर रोका गया था। जैन ने बताया कि पैसेंजर्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। जहां से वे ट्रेनों की टाइमिंग को लेकर जानकारी ले सकते हैं।
20 दिन पहले धौलपुर में जनरल कोच में लगी थी आग
राजस्थान के धौलपुर में भी 29 अप्रैल को दुर्ग से लुधियाना जा रही ट्रेन में हादसा हुआ था। ट्रेन नंबर 12549 के जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई थी। इसके बाद कोच को खाली करा लिया गया था।





