अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर ‘सूर्यवंशी’ का खतरा, दिल्ली के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वैभव बन जाएंगे नंबर 1 बल्लेबाज​

आईपीएल 2026 में एक तरफ दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। वहीं 15 वर्षीय राजस्थान रॉयल्स के ओपनर ने भी अपने बल्ले से पिछले 11 मैचों में आग उगली है। इस सीजन यह दोनों बल्लेबाज 425 से अधिक रन बना चुके हैं। वहीं मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अभी तक बाजी मारी है। अब मुकाबला राजस्थान और दिल्ली का है, इस मैच में अगर वैभव 3 छक्के और मारते हैं तो वह अभिषेक की एक खास मामले में नंबर 1 की कुर्सी छीन लेंगे।

अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर ‘सूर्यवंशी’ का खतरा, दिल्ली के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही वैभव बन जाएंगे नंबर 1 बल्लेबाज​

दरअसल अभी तक आईपीएल केलगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं अभिषेक शर्मा। उन्होंने आईपीएल 2024 में हैदराबाद के लिए ही एक पूरे सीजन में 42 छक्के लगाए थे। जबकि वैभव सूर्यवंशी मौजदा आईपीएल सीजन के 11 मैचों में ही 40 छक्के लगा चुके हैं। अगर वैभव अपने 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन छक्के और लगाते हैं तो वह अभिषेक का दो साल पुराना रिकॉर्ड बीच सीजन ही तोड़ते हुए इस मामले में नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले भारतीय

  • ​42 : अभिषेक शर्मा
  • ​40* : वैभव सूर्यवंशी
  • ​39 : श्रेयस अय्यर
  • ​38 : विराट कोहली
  • ​38 : सूर्यकुमार यादव
  • ​37 : ऋषभ पंत

क्रिस गेल का महारिकॉर्ड 15 साल से अटूट

पिछले मुकाबले में वैभव ने तीन छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा था। अब उनके निशाने पर है नंबर 1 का ताज। वहीं जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए अगर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची तो क्रिस गेल का महारिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है।

अभी तक ओवरऑल एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्डके नाम है। उन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। पिछले 15 साल में यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर वैभव 810 छक्के वाली एक धांसू पारी खेलते हैं तो वह उस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच जाएंगे।

KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के किसी टी20 मुकाबले में नहीं हुआ था ऐसा; 6 बल्लेबाजों ने मचाई धूम

आईपीएल 2026 के 60वें मैच में कोलकाता ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी। इस मैच में कुल छह बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का आंकड़ा पार किया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ।

Leave a Reply