भारत ने रक्षा विमान निर्माण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. टाटाएयरबस की वडोदरा फैक्ट्री में तैयार किया गया पहला मेड इन इंडिया Airbus C295 विमान अब फ्लाइट टेस्ट के लिए तैयार हो गया है. इसे मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत की स्वदेशी सैन्य विमान निर्माण क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

वडोदरा प्लांट पहुंचे एयर मार्शल भारती
भारतीय वायुसेना के डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने हाल ही में वडोदरा स्थित टाटाएयरबस प्लांट का दौरा किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने वहां C295 विमान की फाइनल असेंबली लाइन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. IAF के मुताबिक, विमान अपनी पहली उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा है. यह परियोजना टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस की साझेदारी में आगे बढ़ रही है.
भारतस्पेन के बीच हुआ है बड़ा समझौता
वडोदरा में इस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का उद्घाटन 28 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने किया था. भारत ने स्पेन के साथ करीब 21,935 करोड़ रुपये में 56 C295 विमानों की डील की है. इसमें 16 विमान सीधे स्पेन से तैयार हालत में मिलेंगे, जबकि बाकी 40 विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा.
पुराने Avro विमानों की जगह लेगा C295
Airbus C295 भारतीय वायुसेना के पुराने Avro748 विमानों की जगह लेगा. यह एक मीडियम टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई, मेडिकल इवैक्यूएशन और स्पेशल ऑपरेशन में किया जाएगा. यह विमान 70 सैनिक, 48 पैराट्रूपर्स या 24 मेडिकल स्ट्रेचर तक ले जा सकता है.
कठिन इलाकों में भी भर सकेगा उड़ान
C295 में दो Pratt & Whitney PW127G टर्बोप्रॉप इंजन लगाए गए हैं. इसकी खासियत यह है कि यह छोटे और कच्चे रनवे से भी उड़ान भर सकता है. इससे पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में ऑपरेशन आसान होंगे. हर विमान में भारत में विकसित इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है.
भारत में बनेगा बड़ा एयरोस्पेस इकोसिस्टम
इस परियोजना के तहत टाटा कंपनी विमान के निर्माण से लेकर असेंबली, इंजन और एवियोनिक्स टेस्टिंग, फ्लाइट टेस्टिंग और भविष्य में अपग्रेड व सपोर्ट का काम संभालेगी. इस कार्यक्रम के जरिए भारत में एडवांस एयरोस्पेस और रक्षा निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत किया जा रहा है.
13 हजार से ज्यादा पार्ट्स भारत में बनेंगे
भारत C295 विमान का दुनिया में सबसे बड़ा ग्राहक बन गया है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत 40 विमानों की 85% से ज्यादा स्ट्रक्चरल मैन्युफैक्चरिंग और फाइनल असेंबली भारत में होगी. इसके अलावा 13,000 से ज्यादा छोटेबड़े पार्ट्स देश में ही बनाए जाएंगे. इस सप्लाई चेन में सरकारी और निजी क्षेत्र की 37 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है.





