भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज अगले महीने शुरू होगी। सीरीज में अभी कुछ वक्त है, लेकिन इस बीच तैयारी शुरू हो चुकी है। पहले एक टेस्ट मैच होगा, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान भी किया जाएगा। इस बीच जानने की कोशिश करते हैं कि वनडे में भारतीय टीम का स्क्वाड कैसा रह सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना करीब करीब पक्का है, लेकिन उनके साथ और कौन से खिलाड़ी इस वनडे सीरीज के दौरान खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को दिया जा सकता है वनडे सीरीज से आराम
सबसे पहले उन प्लेयर्स की बात करते हैं, जो इस सीरीज के दौरान आराम कर सकते हैं। इस बात की संभावना काफी कम है कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा हों। हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और इसलिए वे आईपीएल के मैच भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आधे अधूरे फिट पांड्या सीरीज से बाहर रह सकते हैं। जसप्रीत बुमराह वैसे तो फिट हैं, लेकिन आईपीएल में लगातार इतने मैच खेलने के बाद इस बात की संभावना कम है कि उन पर और लोड डाला जाए। उन्हें आराम दिया जा सकता है। वैसे तो अफगानिस्तान कोई इतनी मजबूत टीम तो है नहीं कि उसके लिए जसप्रीत बुमराह की जरूरत पड़े।
शुभमन गिल करेंगे कप्तानी, रोहित शर्मा की फिटनेस होगी चेक
इस बीच ये पक्का है कि शुभमन गिल की इस सीरीज के दौरान भारतीय टीम कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वे आईपीएल में अच्छा खेल रहे हैं और कप्तानी भी कमाल की कर रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना करीब करीब तय है, लेकिन पता चला है कि सेलेक्टर्स ये जरूर देखना चाहते हैं कि क्या रोहित शर्मा पूरे 50 ओवर की फील्डिंग के लिए पूरी तरह से फिट हैं कि नहीं। अब वे फिट हैं तो फिर मामला भी हिट है।
इन प्लेयर्स को दिया जा सकता है मौका
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे, ये भी करीब करीब तय सा ही लग रहा है। हार्दिक पांड्या अगर नहीं होंगे तो अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया जा सकता है। कुलदीप यादव के रूप में और स्पिनर की जरूरत भारतीय टीम को पड़ेगी। तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज इसकी कमान संभालेंगे, उनके साथ अर्शदीप सिंह और युवा और नए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि संजू सैमसन बैकअप ओपनर के तौर पर टीम के सथ रहेंगे। वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल और प्रसिद्ध कृष्ण को मौका दिया जा सकता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया: शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्ण।





