बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का तीसरा दिन खत्म हो चुका। तीनों दिन के खेल में बांग्लादेश की टीम भारी पड़ती नजर आई। बांग्लादेश की दूसरी पारी 390 रनों पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। हालांकि, पाकिस्तान के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो दिन है, लेकिन बांग्लादेश की गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान को बेहतर खेल दिखाना होगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 278 रन बनाए थे, जो काफी नहीं थे। हालांकि पाकिस्तानी टीम तो इससे भी पहले आउट हो गई। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में केवल 232 रन बनाए। इस तरह से बांग्लादेश को पहली ही पारी के आधार पर बढ़त मिल गई। इसके बाद जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 110 र बना लिए थे। टीम की लीड 156 रन की हो चुकी थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मेजबान टीम तीसरे दिन 390 रनों पर ऑलआउट हो गई।





