क्वीनस्टाउन का अल्पाइन मौसम बेहद तेजी से बदलता है. यहां सुबह तेज धूप खिली होती है, लेकिन कुछ ही घंटों में बारिश, धुंध और यहां तक कि बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. यही वजह है कि यह जगह “चार मौसम एक दिन में” एक्सपीरियंस करने के लिए मशहूर है.

रेकजाविक का मौसम भी काफी तेजी से बदलता है. आइसलैंड की इस जगह पर कभी तेज धूप निकल आती है तो कुछ ही देर बाद ठंडी हवाएं और बारिश शुरू हो जाती है. यानी आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि यहां का मौसम कब बदलने वाला है.
भारत का लद्दाख भी इस लिस्ट में शामिल है. यहां का मौसम भी बड़ी तेजी से चेंज होता है. दिन में साफ नीला आसमान और तेज धूप रहती है, लेकिन अचानक बर्फबारी, ठंडी हवाएं और घने बादल पूरे माहौल को बदल देते हैं. लद्दाख काभी ऊंचाई पर है. इसलिए यहां के मौसम का मिजाज पलपल बदलता रहता है.
इंटरलेकन चारों तरफ से आल्प्स पर्वतों से घिरा हुआ है. यही वजह है कि यहां मौसम बहुत तेजी से बदलता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और ठंडी हवाएं, यहां एक ही दिन में अलगअलग मौसम का एहसास कराती हैं.
डेनवर रॉकी पर्वतों के पास स्थित है, जिसकी वजह से यहां मौसम में अचानक बदल जाता है. यहां सुबह धूप खिली होती है, दोपहर में तूफानी बारिश और शाम तक ठंड बढ़ जाती है. यानी एक ही दिन में आप कई मौसम का मजा ले सकते हैं.





