हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके, सूखने और सड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स​

Green chilli storage tips: हरी मिर्च को अगर सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो यह जल्दी सूखने, गलने या सड़कर काली पड़ने लगती है। खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में हरी मिर्च में नमी आने से ये कुछ ही दिनों में खराब हो सकती है। अगर मिर्च गीली है और आपने इसे पॉलिथीन में बंद करके फ्रिज में रख दिया, तो यह 3 दिन भी नहीं चलेगी। ऐसे में यहां कुछ आसान स्टोरेज ट्रिक्स बताई जा रही हैं जिसकी मदद से आप हरी मिर्च लंबे समय तक फ्रेश और हरी रख सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी खरीदी हुई हरी मिर्च कम से कम एक हफ्ते से 1520 दिन तक चल जाए, तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। यहां जानिए हरी मिर्च को सूखने और सड़ने से बचाने के आसान और असरदार तरीके।

हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के तरीके, सूखने और सड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स​

हरी मिर्च को खराब होने से बचाने के लिए जानें ये जरूरी बातें| Best Way to Store Green Chilies

  1. हरी मिर्च खरीदते समय इस बात की कोशिश करें कि हमेशा सख्त, चमकदार और बिना दाग वाली मिर्च ही चुनें।
  2. घर लाने के बाद मिर्च को तुरंत धोकर स्टोर नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से यह जल्दी गलने लगती हैं।
  3. अगर मिर्च गंदी है और आप उसे धोना चाहती हैं तो जब वह पूरी तरह सूख जाए उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
  4. मिर्च की डंडी हटाकर स्टोर करने से कई बार नमी कम रहती है और ये ज्यादा दिनों तक चल सकती हैं।
  5. एयरटाइट कंटेनर की जगह हल्का खुला डिब्बा या पेपर बैग हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए बेहतर माना जाता है।
  6. टिश्यू पेपर या न्यूजपेपर में लपेटकर रखने से एक्स्ट्रा नमी सोखने में मदद मिलती है। आप यह तरीका भी अपना सकते हैं।
  7. मिर्च को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें। क्योंकि ज्यादा ठंडी जगह पर रखने से मिर्च खराब हो सकती है।
  8. प्लास्टिक बैग में बिना हवा निकाले रखने से अंदर नमी बनती है और मिर्च जल्दी सड़ सकती हैं।
  9. अगर आप मिर्च को किसी कंटेनर में रख रहें तो एक सूखा टिश्यू रखने से नमी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
  10. खराब या गल चुकी मिर्च को तुरंत अलग कर दें, वरना बाकी मिर्च भी जल्दी खराब हो सकती हैं।
  11. मिर्च को प्याज या ज्यादा नमी छोड़ने वाली सब्जियों के साथ स्टोर न करें। इससे यह जल्दी खराब हो सकती है।
  12. लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए मिर्च को काटकर फ्रीजर में भी स्टोर किया जा सकता है। यह तरीका आजमा कर देखें।
  13. अगर मिर्च हल्की नरम होने लगे तो ठंडे पानी में कुछ मिनट रखने से थोड़ी फ्रेशनेस वापस आ सकती है।
  14. धूप या गर्म जगह पर रखने से मिर्च जल्दी सूख सकती है, इसलिए हमेशा ठंडी जगह पर रखें।
  15. जरूरत से ज्यादा मिर्च एक साथ खरीदने की बजाय कम मात्रा में खरीदना बेहतर रहता है।

Leave a Reply