आम जनता पर महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, इतने बढ़ गए दाम​

Petrol Diesel Latest Price Hike: देश में आम आदमी पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर से बढ़ोतरी कर दी गई. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है. पांच दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है. परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

आम जनता पर महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, इतने बढ़ गए दाम​

दिल्लीमुंबई में अब कितने का मिलेगा पेट्रोलडीजल?
नई कीमतों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत कितनी रुपये प्रति लीटर हो गई है?
शहर पेट्रोल के नए रेट डीजल के नए रेट
दिल्ली ₹98.64 प्रति लीटर ₹91.58 प्रति लीटर
कोलकाता ₹109.70 प्रति लीटर ₹96.07 प्रति लीटर
मुंबई ₹107.59 प्रति लीटर ₹94.08 प्रति लीटर
चेन्नई ₹104.49 प्रति लीटर ₹96.11 प्रति लीटर

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ रहा है. पेट्रोलडीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ सकती है, जिसका असर सब्जियों, दूध, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.

होर्मुज की नाकेबंदी ने बढ़ाया संकट

इससे पहले पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट को ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, नेचुरल गैस और एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसका असर भारत के क्रूड ऑयल, एलपीजी और नेचुरल गैस आयात पर भी पड़ा है.

हालांकि सरकार ने लोगों को राहत देते हुए कहा है कि देश में ईंधन सप्लाई की कोई कमी नहीं है. सुजाता शर्मा के मुताबिक सभी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और पर्याप्त मात्रा में क्रूड ऑयल का स्टॉक उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और नेचुरल गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर सप्लाई संकट जैसी स्थिति नहीं है.

Leave a Reply