मुंबईः सोने-चांदी, दूध के बाद महंगाई का एक और झटका, अब सुबह के नाश्ते पर पड़ेगा असर​

मध्य पूर्व एशिया में बने संकटपूर्ण माहौल के बीच चीजों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 5 दिनों के अंदर दूसरी बार पेट्रोलडीजल के दामों में इजाफा किया गया. तेल की कीमतें बढ़ने से अन्य चीजों पर भी असर पड़ने लगा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सिर्फ फ्यूल ही नहीं आम लोगों को सोनेचांदी और दूध के साथसाथ कई अन्य जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतों का भी सामना करना पड़ रहा है. इस बीच लोगों को महंगाई का अब एक और झटका लगा है.

मुंबईः सोने-चांदी, दूध के बाद महंगाई का एक और झटका, अब सुबह के नाश्ते पर पड़ेगा असर​

महंगाई की इस अगली किश्त में सुबह का नाश्ता भी शामिल हो गया. ब्रेड और उससे जुड़े प्रोडक्ट के दाम में भारी इजाफा किया गया है. मुंबई में हर तरह की ब्रेड की कीमत में 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. ये दाम 16 मई से ही बढ़ा दिए गए हैं. मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यहां पर लोग अपने दिन की शुरुआत ब्रेड, पाव और सैंडविच आदि से करते हैं. लेकिन अब मुंबई के लोगों को सुबह के नाश्ते के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी.

क्यों बढ़ानी पड़ी ब्रेड की कीमतें

ब्रेड की कीमतों में अचानक हुई इस रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के कई वजह बताए जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारी वृद्धि की बड़ी वजह ब्रेड की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कच्चे माल ‘प्लास्टिक पाउडर’ की बढ़ती कीमत है . भारत में इस प्लास्टिक पाउडर का बड़े पैमाने पर आयात किया जाता है. फिलहाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के लगातार गिरने की वजह से इस कच्चे माल का आयात बहुत महंगा हो गया है.

साथ ही, पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण परिवहन लागत में भी भारी वृद्धि हुई है. परिवहन लागत में वृद्धि और ब्रेड में इस्तेमाल होने वाले महंगे परिरक्षकों की वजह से ब्रेड निर्माताओं की उत्पादन लागत में काफी वृद्धि हुई है, जिसकी भरपाई अब उपभोक्ताओं से की जा रही है.

मुंबई में अब ब्रेड की कीमत कितनी

मुंबई में 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड की कीमत अब 40 रुपये से बढ़कर 45 रुपये हो गई है. इसी तरह साबुत गेहूं का ब्रेड जो पहले 55 रुपये में मिलता था अब वह 60 में मिला करेगा. मल्टीग्रेन ब्रेड की कीमत 60 रुपये की जगह 65 रुपये कर दी गई है.

छोटे ब्राउन ब्रेड की कीमत 28 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये हो गई है. जबकि 20 रुपये वाला सफेद ब्रेड अब तक 22 रुपये में मिलेगा तो ब्राउन ब्रेड की कीमत 45 से बढ़कर 50 रुपये कर दी गई है.

ब्रेड की कीमत में वृद्धि से असर

मुंबई में ब्रेड की कीमत में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में ब्रेड की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. खासकर कामकाजी वर्ग, रोजाना दफ्तर जाने वाले लोग, मजदूर और छात्रछात्राएं रोजाना सुबह के नाश्ते के लिए वड़ा पाव, मिसल पाव, वेजिटेबल पाव और सैंडविच पर निर्भर रहते हैं और खाते हैं. ऐसे में न सिर्फ इन चीजों की कीमतें बढ़ेंगी, बल्कि ब्रेड से बनने वाले सभी खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ जाएंगी.

इस मूल्य वृद्धि का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा और उनके रोजाना के खर्चे भी बढ़ जाएंगे. ब्रेड उत्पादों में 5 रुपये की बढ़ोतरी सभी प्रकार की सैंडविच ब्रेड, होल व्हीट और मल्टीग्रेन ब्रेड पर लागू की गई है. कुछ इलाकों में ब्राउन ब्रेड की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई है.

दाम बढ़ने से बेकर भी चिंतित हो गए हैं. बेकरी मालिकों के अनुसार, प्लास्टिक पैकेजिंग की लागत, परिवहन लागत, आयातित कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और रुपये की वैल्यू गिरने के कारण ब्रेड बनाने की लागत में काफी वृद्धि हुई है. दूध की कीमतों में हालिया वृद्धि ने भी खाद्य पदार्थों की कीमतों पर और दबाव डाल दिया है.

Leave a Reply