बॉलीवुड अभिनेता ने लिन लैशराम के साल 2023 में शादी की थी और अब इस साल मार्च में एक बेटी के पिता बने है। इन दिनों अपने फादरहुड का आनंद ले रहे है। इसी बीच उन्होंने एक बात जाहिर करते हुए कहा कि वह अब लंबा जीना चाहते है। एक्टर ने ऐसा क्यों कहा चलिए बताते है।

जब रणदीप हुड्डा बने पिता
रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वैब सीरीज के लिए सुर्खियों में है। जियो हॉटस्टार पर इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 आया है और रिस्पांस काफी अच्छा मिल रहा है। इसी के प्रोमोशन में व्यस्त एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपने फादरहुड पर बात की है। बता दें कि इसी साल 10 मार्च को एक्टर के घर बेटी ने जन्म लिया था।
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। एक्टर ने अपने पिता के साथ अपनी बेटी की फोटो शेयर कर एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा था।
ऐसा क्यों बोलेअब घर जाने का मन करता है
रणदीप हुड्डा ने एचटी के साथ इंटरव्यू में अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की और बताया कि ‘अब उनका घर जाने का मन करता है। पहले मेरे पास घर जाने की कोई वजह नहीं थी। मैं शूट करता था और महीनों में कभी घर जाता था। लेकिन अब मेरी एक बेटी है जिसे देखने की इच्छा मुझे बार बार होती है। मैं काम में बिजी रहता हूं लेकिन एक नजर घर पर भी रहती है।’
रणदीप क्यों खरीदना चाहते थे बंदूक
स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में उनसे पूछा कि एक बेटी का पिता बनने के बाद उनमें क्या बदलाव आया। एक्टर ने इस पर जवाब में हंसते हुए कहा ‘पहले मन में आया कि एक बंदूक खरीद लूं लेकिन इसके साथ मेरे अंदर नरमी भी आई है। अब मैं पहले से ज्यादा फिट रहना चाहता हूं और लंबा जीना चाहता हूं। मेरी मां को मुझ पर जितना गर्व था, मैं चाहता हूं मेरी बेटी को मुझ पर उससे भी ज्यादा हो।’
एक्टर बताते है कि हाल ही में वह लिन और अपनी बेटी को फिल्म के सेट पर भी लाए थे। हालांकि वो दोनों बोर हो गए लेकिन उन्हें बहुत मजा आया।
इंस्पेक्टर अविनाश 2
का पहला सीजन काफी हिट साबित हुआ था। सीरीज में उर्वशी रौतेला भी नजर आईं थी और उनके किरदार और एक्टिंग दोनों को ही काफी सराहना मिली थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब इसका दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है और दर्शकों को पसंद आ रहा है।
इस सीरीज में एक्टर ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है। रणदीप इस तरह के रोल में काफी दमदार दिखाई देते है। वह अपने किरदारों के साथ एक्सपेरीमेंट करना पसंद करते है।





