पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम… 2 लाख लगाएं, 90 हजार रुपये का सीधा फायदा पाएं!​

शेयर बाजार के रिस्क से दूर, अगर आप अपने खूनपसीने की कमाई पर पक्की गारंटी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ‘टाइम डिपॉजिट स्कीम’ आपके लिए एकदम परफेक्ट है. इसमें आपको कई बड़े सरकारी बैंकों की एफडी से भी ज्यादा ब्याज मिलता है. सबसे बड़ी बात, आपका एकएक पैसा सरकार की गारंटी के साथ पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम… 2 लाख लगाएं, 90 हजार रुपये का सीधा फायदा पाएं!​

इस स्कीम में आप अपनी सहूलियत के हिसाब से 1 से 5 साल तक के लिए पैसा लॉक कर सकते हैं. फिलहाल सरकार 1 साल की जमा पर 6.9%, 2 और 3 साल के लिए 7% का ब्याज दे रही है. लेकिन सबसे तगड़ा मुनाफा 5 साल के निवेश में है, जहां आपको 7.5% का छप्परफाड़ सालाना ब्याज मिलता है.

अब जरा मुनाफे का सीधा गणित समझिए. अगर आप इस स्कीम में 5 साल के लिए 2 लाख रुपये एकमुश्त जमा कर देते हैं, तो 7.5% ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद आपको कुल 2,89,990 रुपये मिलेंगे. यानी बिना कुछ किए, बैठेबिठाए करीब 90 हजार रुपये की पक्की कमाई सिर्फ और सिर्फ ब्याज से हो जाएगी!

इस सरकारी स्कीम की सबसे अच्छी बात ये है कि आप मात्र 1,000 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं और निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है. जितना पैसा लगाएंगे, ब्याज उतना ही ज्यादा मिलेगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप चाहें तो अकेले या किसी के साथ मिलकर अकाउंट खुलवा सकते हैं. 10 साल से ऊपर के बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवाया जा सकता है.

अगर आप 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं, तो आपको इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में शानदार छूट भी मिलती है. बस एक शर्त ध्यान रखें, खाता खुलने के पहले 6 महीने तक आप पैसा नहीं निकाल सकते. अगर किसी मजबूरी में समय से पहले पैसा निकालना पड़ा, तो ब्याज में 1% तक की कटौती हो सकती है.

Leave a Reply