भीषण गर्मी के मौसम में बॉडी की एनर्जी बहुत जल्दी डाउन होने लगती है, जिससे थकान,कमजोरी और बदन दर्द जैसी परेशानियां तंग करने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर खराब डाइट जैसे हैवी स्नैक्स, तला भुना खाना, मसालेदार खाना,फ्राई फूड और जंक फूड का सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत सही और पौष्टिक पेय पदार्थों से की जाए, तो शरीर को दिनभर के लिए जरूरी हाइड्रेशन और ग्लूकोज मिल जाता है। डायटीशियन्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि कुछ खास समर मॉर्निंग ड्रिंक्स न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, बल्कि खाने की क्रेविंग को भी कंट्रोल करते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस कोच मोहिता मस्करेन्हा ने बताया गर्मी में कुछ नैचुरल ड्रिंक का सेवन करें। यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने, पेट को हल्का महसूस कराने और लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकते है। खासतौर पर गर्मी में जब भूख कम लगती है और शरीर जल्दी थकता है, तब यह ड्रिंक एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग विकल्प बन सकता है। नेचुरल हर्ब्स से तैयार ड्रिंक गर्मी में हीट वेव्स से भी बचाव करता हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गर्मी में कौनकौन से हेल्दी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
पेट और भूख दोनों के लिए फायदेमंद है ग्रीन योगर्ट स्मूदी
ग्रीक योगर्ट यानी गाढ़ा दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे पेट का अच्छा दोस्त माना जाता है। सुबह की शुरुआत ग्रीक योगर्ट स्मूदी से की जा सकती है। इसके लिए दही में कुछ फ्रोजन बेरीज़, एक केला और चाहें तो थोड़ा प्रोटीन पाउडर मिलाकर ब्लेंड कर लें। यह स्वादिष्ट स्मूदी शरीर को हाईक्वालिटी प्रोटीन देती है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे मिडमॉर्निंग क्रेविंग्स कम हो सकती हैं। इसमें फाइबर बढ़ाने के लिए थोड़े ओट्स भी मिलाया जा सकता हैं।
योगर्टचिया ड्रिंक
एक ब्लेंडर में 150 ग्राम दही, या 120 ग्राम ग्रीक योगर्ट लें। इसमें 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स जिसे आधा कप पानी में 10 मिनट भिगोया गया हो। 78 करी पत्ते, एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां, आधी हरी मिर्च बारीक कटी हुई लें और उसमें नमक अपने टेस्ट के हिसाब से डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें और बर्फ डालकर ठंडाठंडा सर्व करें। ये ड्रिंक पेट को लंबे समय तक भरा रखता हैं और पाचन को बेहतर बनाता है। इस ड्रिंक में मौजूद चिया सीड्स शरीर को धीरेधीरे एनर्जी देते हैं और डाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। इसमें मौजूद पुदीना गर्मियों में शरीर को फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस कराता है और पेट को ठंडा रखता है। करी पत्ता स्वाद बढ़ाने के साथ पोषण भी देता है। गर्मी में इस ड्रिंक का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।
शरीर को हाइड्रेट और फ्रेश रखेगा चिया सीड्स और नारियल का पानी
चिया सीड्स को पोषण का पावरहाउस माना जाता है। दो चम्मच चिया सीड्स को ठंडे नारियल पानी में भिगो दें। इसमें थोड़ा नींबू निचोड़ें और चुटकीभर सेंधा नमक मिलाएं। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, जबकि चिया सीड्स का फाइबर लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करता है। यह ड्रिंक स्वादिष्ट होने के साथ मीठा खाने की इच्छा भी कम कर सकती है।
एनर्जी देने वाला ड्रिंक है केला,बादाम और बटर ड्रिंक
एक फ्रोजन केला लें और उसमें दो चम्मच बादाम बटर व बिना चीनी वाला बादाम दूध मिलाकर ब्लेंड करें। ऊपर से थोड़ा दालचीनी पाउडर डालें। बादाम बटर हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो खाने को धीरेधीरे पचाने में मदद करता है और अचानक एनर्जी क्रैश से बचाता है। वहीं दालचीनी स्वाद बढ़ाने के साथ ड्रिंक को और हेल्दी बनाती है।
पीनट हेल्दी स्मूदी जो पेट भरने के साथ देगी एनर्जी
यह स्मूदी किसी ट्रीट जैसी लगती है, लेकिन काफी पौष्टिक होती है। इसके लिए रोल्ड ओट्स, बिना चीनी वाला पीनट बटर, फ्रोजन केला और बिना चीनी वाला दूध ब्लेंड करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसमें मौजूद ओट्स कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है तो बीटाग्लूकन फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। पीनट बटर प्रोटीन और हेल्दी फैट्स देता है। यह ड्रिंक लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद कर सकता है।
दिमाग और शरीर दोनों को सुकून देता है Matcha Latte ड्रिंक
अगर आपको माचा ड्रिंक पसंद हैं, तो ठंडे बादाम दूध में माचा पाउडर मिलाकर फेंट लें। इसमें थोड़ा शहद और वनीला फ्लेवर भी मिलाया जा सकता है। माचा शरीर को हल्का कैफीन बूस्ट देता है, जबकि इसमें मौजूद एलथिएनाइन दिमाग को शांत और फोकस्ड रखने में मदद करता है। बादाम दूध थोड़ा प्रोटीन भी देता है। यह ड्रिंक पेट के साथसाथ मन को भी सुकून देने वाला माना जाता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। इस ड्रिंक के फायदे व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और डाइट के अनुसार अलगअलग हो सकते हैं। यदि आपको एलर्जी, पाचन संबंधी समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या कोई गंभीर बीमारी है, तो इसे नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर या डाइट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।





