दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, आधी रात मां-बेटे को घर में घुसकर चाकू से गोद डाला

Delhi Double Murder: पहले रोहिणी और अब कालकाजी का गोविंदपुरी. दिल्ली डबल मर्डर की दो घटनाओं से दहल गया है. बुधवार देर रात घर में मौजूद मां-बेटे की हमलावरों से चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी.अलमारी से कैश और गोल्ड गायब था.

दिल्ली के गोविंदपुरी में डबल मर्डर, आधी रात मां-बेटे को घर में घुसकर चाकू से गोद डाला

देश की राजधानी दिल्ली आज डबल मर्डर की दो घटनाओं से दहल गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बुधवार शाम को रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बुधवार रात को गोविंदपुरी में एक मां और उसके 13 साल के बेटे को चाकू घोंपकर मार दिया गया. मां-बेटे की हत्या का मामला गोविंदपुरी की गली नंबर 10 का है. दोनों मां-बेटे का घर के अंदर ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पुलिस ने शुरुआती जांच में लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई है.

संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि ये घटना रात 1:10 बजे सामने आई है. DCP समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मां और बेटे की हत्या हुई है. हम जांच कर रहे हैं. परिवार का कहना है कि इनका सामान भी गायब हुआ है. हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं. हमें एक CCTV फुटेज मिला है, अन्य CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी.

गोविंदपुरी में मां-बेटी की चाकू गोदकर हत्या 

पुलिस को बुधवार रात करीब 1 बजकर 11 मिनट पर एक PCR कॉल की गई. दरअसल फल और सब्जी बेचने वाले विष्णु साहू आधी रात को जब घर लौटे तो देखा कि सामने का दरवाज़ा बाहर से बंद है. जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी शारदा साहू (38) और उनके 13 साल के  बेचे की लाश पड़ी है. दोनों के शरीर पर चाकू के कई घाव थे. उनका बेटा 7वीं क्लास में पढ़ता था. 

लूट के इरादे से हत्या की आशंका

हत्या की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम और FSL विशेषज्ञों को बुलाया और मौके से अहम सबूत जुटाए. साथ ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  क्राइम सीन की जांच से पता चला कि अलमारी से कैश और ज्वेलरी चोरी हो चुकी थी. शुरुआती जांच में लूटपाट के इरादे से हत्या का मामला लग रहा है.

वहां पहुंची पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 और 309(6) के तहत केस दर्ज कर दोषियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं.

रोहिणी में दो नाबालिगों की हत्या

दिल्ली के रोहिणी के अमन विहार से भी डबल मर्डर की घटना सामने आई है. बुधवार शाम दोस्त की हत्या का बदला लेने पहुंचे दो  नाबालिगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गईं, वहीं एक अन्य नाबालिग घायल हुआ है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. 

Leave a Reply