भारतीय इमाम ने यूके में 7 लड़कियों और महिलाओं को जिन्न के बहाने लुभाकर रेप किया, उम्रकैद की सजा

भारतीय इमाम ने यूके में 7 लड़कियों और महिलाओं को जिन्न के बहाने लुभाकर रेप किया, उम्रकैद की सजा

Indian Imam in London sentenced to life imprisonment: पूर्वी लंदन में एक भारतीय इमाम को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है. इमाम पर कई महिलाओं और 12 साल की उम्र की नाबालिग लड़कियों का बलात्कार करने का आरोप सिद्ध हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इमाम जिन्न के दावों का इस्तेमाल करता था. न्यूनतम 20 साल की जेल काटने के बाद ही वह पैरोल के लिए योग्य होगा.

अब्दुल हलीम खान (54 वर्ष) ने 2005 से 2014 तक कुल 9 साल की अवधि में मुस्लिम समुदाय की 7 महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण किया. वह पूर्वी लंदन के ओल्ड फोर्ड रोड का इमाम था. खान ने अपने शिकारों को बताया कि उसप एक जिन्न साया है और इसी बहाने जबरन यौन संबंध बनाए.

फरवरी में खान को 21 आरोपों में दोषी पाया गया था, जिनमें बलात्कार, यौन हमला और नाबालिगों के साथ यौन अपराध शामिल थे. ये सभी घटनाएं अलग-अलग फ्लैटों और छिपी जगहों पर हुईं. बीबीसी के अनुसार, खान ने एक युवा पीड़िता को बताया कि केवल वह ही उसके ओवेरियन कैंसर (अंडाशय के कैंसर) को ठीक कर सकता है. फिर वह उसे कार में लेकर एक सुनसान जगह पर ले गया और बलात्कार किया.

स्नेयर्सब्रुक क्राउन कोर्ट में गुरुवार को न्यायाधीश लेस्ली कथबर्ट ने आजीवन कारावास (life imprisonment) की सजा सुनाई, जिसमें न्यूनतम 20 साल जेल में रहना अनिवार्य है. न्यायाधीश ने कहा, “सार्वजनिक रूप से पवित्र और सही दिखने वाले खान ने उन महिलाओं का भयंकर फायदा उठाया, जो उन पर भरोसा करती थीं, सिर्फ अपनी यौन इच्छा पूरी करने के लिए.”

न्यायाधीश ने कहा कि खान ने विशेष रूप से बांग्लादेशी मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने सोचा कि पीड़ित शर्म और इमाम की धार्मिक सत्ता के डर से शिकायत नहीं करेंगी. कोर्ट ने कहा, “आपने खुद को अछूत समझा. आपको पूरा भरोसा था कि अगर वे सामने आईं तो आप पर विश्वास किया जाएगा, न कि उन पर.”

एक पीड़िता ने अदालत में कहा, “मेरे लिए खान इंसान नहीं, शैतान का रूप हैं.” एक 13 वर्षीय पीड़िता ने बताया, “मैं वाकई मानती थी कि उनके पास अलौकिक शक्तियां हैं.” खान ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके और उसके परिवार पर “बहुत बुरा” कुछ होगा.

इमाम खान महिलाओं और लड़कियों को अकेले में बुलाते थे. वहां जाकर वे उन्हें बताते कि वे जिन्न से ग्रस्त हैं और उन्हें बुरी आत्माओं से मुक्ति दिलानी है. इसी बहाने वे उनका बलात्कार या यौन शोषण करते थे. उन्होंने पीड़िताओं को ब्लैक मैजिक से नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी, अगर उन्होंने किसी को बताया तो उनके या उनके परिवार को मौत या नुकसान हो सकता है.

लीड प्रॉसीक्यूटर सारा मॉरिस केसी ने कहा कि खान ने पीड़िताओं को यह विश्वास दिलाया कि उन्हें बुरी आत्माओं से मुक्त कराने के लिए यह सब करना जरूरी है. पीड़िताओं ने कहा कि वे एक धार्मिक, नेक और भरोसेमंद व्यक्ति द्वारा झूठ और चालाकी का शिकार हुईं.

Leave a Reply