Israel Hamas Conflict | गाजा में ईद से ठीक पहले इजराइल का बड़ा हवाई हमला: हमास का नया सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओडेह ढेर, 3 की मौत​

गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष के बीच मंगलवार देर रात इजराइल ने गाजा शहर पर दो बड़े हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजा के शिफा अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। इस हमले को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एक संयुक्त बयान जारी किया। बयान में दावा किया गया कि इस सर्जिकल स्ट्राइक का मुख्य उद्देश्य हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओडेह को निशाना बनाना था, जो इस हमले में मारा गया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने हमास की सैन्य शाखा के नए प्रमुख की पहचान मोहम्मद ओडेह के रूप में की और उसे सात अक्टूबर 2023 के हमलों का “एक प्रमुख सूत्रधार” बताया।

Israel Hamas Conflict | गाजा में ईद से ठीक पहले इजराइल का बड़ा हवाई हमला: हमास का नया सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओडेह ढेर, 3 की मौत​

 

इस हमले के बाद से इजराइल और हमास के बीच दो साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है।
इजराइल द्वारा हालिया हमला उस घटना के दो सप्ताह से भी कम समय बाद हुआ, जब इजराइल ने हमास की सैन्य शाखा के पूर्व प्रमुख इज अलदीन अलहद्दाद को मार गिराया था।
हमास की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मृतकों के शव गाजा के शिफा अस्पताल में रखे गए हैं।

यह हमला ईदउलअजहा की पूर्व संध्या पर हुआ, जिससे गाजा में त्योहार का माहौल और भी फीका पड़ गया। अधिकतर लोग पहले ही बेघर हो चुके हैं और तंबुओं या अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं।
पिछले साल अक्टूबर में इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद भी स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है। युद्धविराम लागू होने के बाद से इजराइली हमलों में 880 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

 

युद्धविराम के बाद भी नहीं थम रहा खूनखराबा

पिछले साल अक्टूबर में इजराइल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के बाद भी जमीनी स्तर पर स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण और हिंसक बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न इजराइली हमलों में 880 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों और लड़ाकों की जान जा चुकी है। ताजा हमले के बाद क्षेत्र में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Stay updated with on Prabhasakshi 

At the direction of Prime Minister Benjamin Netanyahu and Defense Minister Israel Katz, the IDF has just struck at Mohammed Odeh in Gaza, the new leader of the military wing of the Hamas terrorist organization and one of the architects of the October 7 massacre.

Odeh served as…

— Prime Minister of Israel May 26, 2026

Leave a Reply