भाभी ने प्यार से बुलाया, दौड़े चले आए शादीशुदा देवर… फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 4 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। यहां एक महिला ने अपने कथित प्रेमी देवर की शादी से नाराज होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव का है।

हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय युवक सुधीर का अपनी ही रिश्ते की एक भाभी से पिछले करीब चार साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है और चार बच्चों की मां भी है।

खेत में बुलाया, फिर हुआ खूनखराबा… प्यार बना जख्म की कहानी

जानकारी के अनुसार, सुधीर की शादी किसी अन्य जगह तय हो गई थी। शादी की खबर सुनते ही महिला गुस्से और बदले की भावना में आ गई। शनिवार को उसने सुधीर को बातचीत के बहाने कुरसेली गांव के पास खेत में बुलाया। जैसे ही दोनों मिले, शादी को लेकर विवाद शुरू हो गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने अचानक ब्लेड निकालकर सुधीर पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाई।

सड़क पर भी चलता रहा विवाद, भीड़ के सामने बदल दी कहानी

गंभीर रूप से घायल सुधीर जान बचाकर सड़क की ओर भागा, लेकिन महिला भी उसके पीछे पहुंच गई। वहां दोनों के बीच फिर बहस हुई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खुद को घिरता देख महिला ने बयान बदलते हुए आरोप लगाया कि वह बैंक जा रही थी और सुधीर ने उसके साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बचाव में उसने हमला किया।

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक

घायल सुधीर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, प्रेम प्रसंग और रंजिश पर शक

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक रिश्ता, एक शादी और खौफनाक अंजाम…

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां प्रेम, गुस्सा और बदले की भावना ने एक युवक की जिंदगी को दर्दनाक मोड़ दे दिया।

Leave a Reply