‘नेता जी’ की पीठ के पीछे 5 साल तक देवर-भाभी रोज रात को कमरा बंद करके बनाते थे संबंध, राज़ खुलता उससे पहले हो गया कांड!​​​

Devar Bhabhi Love Story:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पति की हत्या में पत्नी और देवर को गिरफ्तार कर लिया है. किसान भारत सिंह राजपूत की हत्याकांड का सिर्फ 24 घंटे में खुलासा करते हुए उज्जैन पुलिस ने पत्नी और उसके देवर को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया कि किसान भारत सिंह राजपूत की पत्नी सोनाकुंवर का उसके पड़ोस में रहने वाले देवर जितेंद्र सिंह से रिश्ता था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दोनों पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध थे. कई सालों से दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन पता चलने पर भारत सिंह राजपूत इसका विरोध करने लगे. इस पर पत्नी और देवर ने मिलकर सिर पर वार करके किसान भारत सिंह राजपूत का कत्ल कर डाला. 

30 मई को मिला था अनजान शख्स का शव 

शनिवार (30 मई, 2026) को उज्जैन उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया डाबी गांव में अधेड़ उम्र के शख्स का शव मिला था. बड़ी मुश्किल से शव की पहचान किसान भारत सिंह राजपूत के रूप में हुई. इसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जांच के लिए एक टीम गठित की. इस टीम में कई तेजतर्रार अफसर और पुलिस कर्मी शामिल किए गए जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारी  के आधार पूरे मामले का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने पूछताछ के आधार पर भारत सिंह राजपूत की पत्नी सोनाकुंवर और उसके दूर के रिश्तेदार जितेंद्र सिंह को धर दबोचा. शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने पहले तो इन्कार किया, लेकिन सख्ती करने पर टूट गए. इसके बाद  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

5 साल से थे अवैध संबंध

उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के की रहने वाली पत्नी सोनाकुंवर और उसके पड़ोसी देवर जितेंद्र सिंह ने कबूल किया कि दोनों के बीच  पिछले 5 सालों से अवैध संबंध थे. विरोध करने पर दोनों भारी वस्तु से वार करके हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि भारत सिंह शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था. शराब पीने के चक्कर में वह अपनी खेती की जमीन बेचने की तैयारी कर रहा था. पत्नी सोनाकुंवर विरोध कर रही थी. पुलिस  पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की साजिश रचने और मारने का गुनाह स्वीकार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जुटा लिये हैं. 

कैसे की हत्या

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शुक्रवार (29 मई, 2026) की रात को करीब 10 बजे जितेंद्र सिंह पूरी प्लानिंग करके भारत सिंह को शराब पीने के बहाने खेत पर ले गया. यहां पर शराब पिलाने के बाद भारत सिंह नशे में धुत हो गया. इसके बाद साजिश के तहत जितेंद्र ने खेत में रखे पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए. ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply