‘तेरे अश्लील वीडियो…’ बात करने से इनकार करने पर दी धमकी, रिश्तेदारों को भेजीं तस्वीरें​​​

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने एक लड़के से बात करना बंद कर दिया, तो उसने उसके फोटोज वायरल कर दिए. साथ ही धमकी दी कि अगर वो उससे बात नहीं करेगी, तो उसके पोस्टर लगवा देगा.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की के दोस्ती तोड़ने पर लड़के ने उसकी तस्वीरें उसके घरवालों और रिश्तेदारों को भेज दीं. उसने लड़की को ये धमकी दी कि अगर वो उससे बात नहीं करेगी, तो वो उसके पोस्टर लगवा देगा. उसने लड़की से कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वो उसके पोस्टर छपवाकर रोड पर लगवा देगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लड़की ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, तो उसके पिता पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. 

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पिता ने बताया कि राजीवनगर निवासी प्रितुल ठाकुर और उनकी बेटी के बीच अच्छी  जान पहचान थी लेकिन आरोपी की गलत आदतों के कारण बेटी ने युवक से बात करनी बंद कर दी थी. इसके बाद से वो आरोपी बेटी का पीछा करने लगा और लगातार लड़की को धमकी देने लगा कि वो उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने लगा. 

आरोपी ने दी धमकी

उनकी बेटी ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और उसने लड़की की तस्वीरें उसके घरवालों और रिश्ततेदारों को भेज दीं. इतना ही नहीं, आरोपी ने ये धमकी भी दी कि अगर लड़की उसकी बात नहीं मानेगी, तो वो सड़क पर उसके पोस्टर लगवा देगा. इसके कारण बेटी काफी परेशान हो गई और तनाव में आ गई. इस बारे में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

रावतपुर एसओ कमलेश राय ने संबंधित मामले के बारे में बताया कि पीड़ित पिता अपनी बेटी के दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने आए थे. उन्होंने शिकायत दर्ज की है कि एक लड़का उनकी बेटी को परेशान कर रहा है. वो और उनकी बेटी पहले अच्छे दोस्त थे और बातचीत किया करते थे लेकिन कुछ समय से लड़की ने उससे बात करने से इनकार कर दिया. इसके कारण वो लड़की को परेशान करने लगा. उसने लड़की की फोटोज रिश्तेदारों को भेज दीं और धमकी दी कि अगर बात नहीं करेगी, तो वो उसके पोस्टर छपवा देगा. संबंधित मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया.

Leave a Reply