वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में अभी लाना क्या जल्दबाजी होगी? संजय मांजरेकर ने 15 साल के खिलाड़ी पर दिया खास बयान​

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 में सुनहरे सफर के बाद अब चर्चाएं तेज हैं कि उन्हें टीम इंडिया में जल्द से जल्द एंट्री मिलनी चाहिए। क्रिकेट जगत के दिग्गजों की इस पर राय बंट चुकी है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि वैभव को टीम में लाने का यह सही समय है। वहीं संजय मांजरेकर ने बहुत विस्तार से वैभव के बारे में राय दी है और कहा है कि उन्हें टीम में लाने के लिए खास जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में अभी लाना क्या जल्दबाजी होगी? संजय मांजरेकर ने 15 साल के खिलाड़ी पर दिया खास बयान​

237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन 16 पारियों में ठोके थे। उन्होंने 72 छक्के लगाए और इतिहास भी रच दिया। ऑरेंज कैप भी 15 साल के खिलाड़ी ने अपने नाम की। इनाम स्वरूप वैभव को भारत की ए टीम में भी चुना गया और वह अफगानिस्तान और श्रीलंका ए की टीमों के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेलने उतरेंगे। चर्चा उन्हें आयरलैंड दौरे पर भारत की इंटरनेशनल टीम में लाने की भी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर संजय मांजरेकर ने सावधान रहने की सलाह दी है।

क्या बोले संजय मांजरेकर?

संजय मांजरेकर ने स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए कहा,”संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बाद वैभव लाइन में अगले खिलाड़ी होंगे, लेकिन मैं वैभव को अभी वैसी ही कंडीशन में खेलते देखना चाहता हूं, जैसी आईपीएल में थी। अगर भारतीय टीम में भी उन्हें चुना गया फिर भी। उन्हें एकदम से न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसी पिचों पर विदेशी दौरे के लिए लाना सही नहीं होगा। उन्हें ऐसा मौका मिले कि वह आईपीएल की तरह खेल पाएं और जाते ही अपना जादू दोहराएं। हां प्रतिस्पर्धा तगड़ी है क्योंकि गिल भी रेस में हैं। गिल या वैभव यह एक कठिन निर्णय होने वाला है।”

उन्होंने आगे अभिषेक शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वक्त और जज्बात बहुत जल्दी बदल जाते हैं। मांजरेकर बोले,”कुछ ही महीनों में चीजे बदल गई हैं। अब कोई की बात नहीं कर रहा।” आगे वैभव पर बोलते हुए संजय मांजरेकर ने कहा,”अगर उन्हें सिर्फ टी20 सेंसेशन बनकर ही रहना है तो टी20 क्रिकेट पर ही सिर्फ फोकस करना चाहिए, लेकिन तब आपको सिर्फ टी20 के ही अच्छे खिलाड़ी के तौर पर जज किया जाएगा।”

वनडे क्रिकेट में वैभव के खेलने पर उन्होंने कहा,”अगर वह 50 ओवर क्रिकेट खेलते हैं तो मुझे लगता है कि उनके खेल में इससे और निखार आएगा। वह पहले 10 ओवर में अपने खेल का जलवा दिखा सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप में किया था, यहां तक कि उनसे बेहतर वह कर सकते हैं।”

“भविष्य के बारे में बात करना बड़ी समस्या…”

वैभव के बारे में संजय ने आगे कहा,”मेरे लिए समस्या है ऐसे खिलाड़ियों के लिए भविष्य पर कोई प्रेडिक्शन करना। वैभव के खेल से मैं यह सकारात्मक पहलू निकाल सकता हूं कि इस उम्र में उनका टैलेंट और हिटिंग एबिलिटी शानदार है। उनका बॉल सेंस गजब का है। उनके पास रेंज बहुत है और आईपीएल में इसे हमने देखा भी। वह मैदान के चारों ओर कहीं भी शॉट मार सकते हैं। वह तीन बार 90 से ज्यादा रन बनाकर आउट हुए हैं और वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि अपने शतक की चिंता नहीं करते हैं। हर बार वह बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। यह उनकी अच्छी बात है, वह एक सेल्फलेस खिलाड़ी हैं और खुद की उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचते और ना ज्यादा गेंद खराब करते।”

अंत में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने बोला,”यहां तक की आपने प्लेऑफ के फाइनल मैच में भी आपने देखा होगा उन्हें। आपको पता होगा कि उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की और पारी को स्थिरता देने की कोशिश की क्योंकि के विकेट गिर रहे थे, तो उनकी बैटिंग में बहुत चीजें ऐसी हैं जिन्हें पसंद किया जाना चाहिए।” यानी मांजरेकर को लगता है कि युवा खिलाड़ी के टैलेंट को एनजॉय करना चाहिए, ना कि उनके भविष्य को लेकर अभी से बहुत ज्यादा विचलित होना चाहिए।

सबसे ज्यादा रन, चौके, छक्के से सबसे ज्यादा 200 प्लस रन तक; आईपीएल 2026 में बने 11 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 रिकॉर्डतोड़ सीजन साबित हुआ है। इस सीजन कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जो इससे पहले 18 सीजन में कभी नहीं हुआ था। वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई तो इस सीजन 200 रन नया न्यू नॉर्मल बनता दिखा।

Leave a Reply