कुछ प्रकार के मशरूम कच्चे खाने पर पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. कच्चे मशरूम में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो कुछ लोगों में पेट दर्द, गैस और अपच का कारण बन सकते हैं. पकाने से ये कंपाउंड काफी हद तक टूट जाते हैं और मशरूम ज्यादा सेफ हो जाता है.

फूलगोभी को सलाद में कच्चा खाया जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकता है. इसमें हार्डफाइबर और कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं. जिन्हें पचाने में शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. हल्का पकाकर खाने से यह ज्यादा सुपाच्य हो जाती है.
बैंगन भी सोलनाइन युक्त सब्जियों में शामिल है. कच्चा बैंगन खाने से कुछ लोगों को पेट खराब, मतली या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बैंगन को पकाने से इसमें मौजूद हानिकारक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है और यह आसानी से पचने योग्य बन जाता है.
आलू को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए. कच्चे आलू में सोलनाइन नामक प्राकृतिक विषाक्त यौगिक पाया जाता है, जो पेट दर्द, मतली, उल्टी और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है. इसके अलावा कच्चे आलू में मौजूद स्टार्च को पचाना भी शरीर के लिए मुश्किल होता है, जिससे गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन इसे कच्चा खाने पर इसमें मौजूद ऑक्सालेट्स शरीर में कैल्शियम और आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं. जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें विशेष रूप से कच्ची पालक का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हल्का पकाने से ऑक्सालेट्स की मात्रा कम हो सकती है.





