लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से इस वक्त की सबसे बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग में अब तक का सबसे बड़ा और रिकॉर्डतोड़ फेरबदल किया है। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत प्रदेश भर में एक साथ कुल 206 डिप्टी एसपी का तबादला कर दिया गया है।

एक ही झटके में इतनी बड़ी संख्या में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले जाने से पूरे पुलिस महकमे में भारी हलचल मच गई है। चुनावी तैयारियों और प्रशासनिक कसावट के लिहाज से इस बड़े फेरबदल को बेहद अहम माना जा रहा है। शासन द्वारा जारी इस तबादला सूची में कई जिलों के क्षेत्राधिकारी और विभिन्न विंगों में तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय इस पूरे बदलाव की विधिक और प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गया है।
ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।





