Ajab Gajab: 5 बीवियों और 10 बच्चों के साथ एक ही घर में रहता है ये शख्स, यूं बिताता है सबके साथ समय​​​

 Ajab Gajab: 5 बीवियों और 10 बच्चों के साथ एक ही घर में रहता है ये शख्स, यूं बिताता है सबके साथ समय

Ajab Gajab: किसी शख्स की एक या फिर दो शादियों के बारें में आपने सुना होगा। अक्सर जब कोई दूसरी शादी करता है तो पहली बीवी को छोड़कर किसी दूसरी औरत को अपनी पत्नी का दर्जा देता है। मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारें में बताने जा रहे है।

जिसने एक दो नहीं बल्कि 5 शादियां की और उसकी 5 बीवियों से 10 बच्चे हुए जिनके साथ अब वह एक ही छत के नीचे रहता है। अक्सर लोग उस आदमी से पूछते हैं कि वो अपनी पांचों बीवियों के साथ कैसे वक्त बिताता है?

द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बैरेट फैमिली  सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। इस परिवार में 1 पति है और 5 पत्नियां  हैं। सारी बीवियां सिर्फ पति से ही रिलेशन में हैं, आपस में नहीं हैं, वो खुद को ‘सिस्टर वाइफ्स’ बताती हैं। 5 बीवियों से शख्स के 10 बच्चे भी हैं। एक पति होने के बावजूद पत्नियां एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं जलती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर पति के साथ वीडियोज पोस्ट करती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर फैमिली ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पति ने बताया कि उसकी 5 बीवियां है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं उसकी बीवियों का कहना है कि वो अपनी जिंदगी में किसी दूसरे मर्द को नहीं चाहतीं, वो इस बात से खुश हैं कि उनका एक ही पति है। उनका मानना है कि इतनी पत्नियां होने के कारण, उनका पति कभी किसी और महिला के प्यार में नहीं पड़ेगा। 

Leave a Reply