सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन की चाह रखने वाले शिव भक्तों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। IRCTC ने सावन के पावन अवसर पर 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन श्रावण स्पेशल यात्रा की घोषणा की है। इस किफायती टूर पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को एक ही ट्रेन के जरिए देश के 7 सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। खास बात यह है कि 13 रात और 14 दिनों के इस आध्यात्मिक सफर के लिए शुरुआती पैकेज कीमत महज ₹24,050 प्रति व्यक्ति रखी गई है।

11 अगस्त से शुरू होगी यात्रा
IRCTC के अनुसार, यह विशेष भारत गौरव ट्रेन 11 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के सोलापुर स्टेशन से रवाना होगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सावन के महीने में शुरू हो रही यह 14 दिवसीय यात्रा देश के अलगअलग राज्यों में फैले भगवान शिव के स्वरूपों को आपस में जोड़ेगी। यदि आप भी इस वर्ष सावन में बाबा महाकाल या सोमनाथ के दरबार में हाजिरी लगाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतरीन और सुलभ मौका है।
एक सफर में 7 पावन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
इस श्रावण स्पेशल यात्रा के रूट को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालु बिना किसी भागदौड़ के शांति से दर्शन कर सकें। इस पैकेज में शामिल 7 ज्योतिर्लिंगों की लिस्ट इस प्रकार है:
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
- ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
- घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग
- श्रीशैलम मल्लिकार्जुन
रहना, खाना और घूमना सब मुफ्त
IRCTC का यह पैकेज इसलिए भी शानदार है क्योंकि ₹24,050 की शुरुआती कीमत में आपको घर जैसी सहूलियतें मिलेगी। यात्रियों को सफर के दौरान किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। पूरी यात्रा आरामदायक भारत गौरव ट्रेन से होगी और दर्शन वाले शहरों में यात्रियों के लिए होटल में रात्रि विश्राम का पूरा इंतजाम रहेगा। साथ ही, सफर के दौरान तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी और हाइजीनिक भोजन आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जाने और स्थानीय पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए शानदार एसी बस की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, इस सफर में यात्रियों की सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा जाएगा। पूरी जर्नी में एक टूर एस्कॉर्ट साथ रहेगा। इसके अलावा सुरक्षा गार्ड, सहायता टीम और हर यात्री का ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज का हिस्सा है।
- यात्रा कार्यक्रम: सोलापुर → द्वारका → वेरावल → उज्जैन → नासिक → छत्रपति संभाजीनगर → मर्कापुर → वापसी
- बोर्डिंग स्टेशन: सोलापुर कुर्दुवाड़ी दौंड पुणे लोनावला कर्जत कल्याण वसई रोड दहानू रोड वापी सूरत
- डीबोर्डिंग स्टेशन: कलबुर्गी सोलापुर कुर्दुवाड़ी दौंड पुणे लोनावला कर्जत कल्याण ठाणे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
कैसे करें बुकिंग?
इस यात्रा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी या तुरंत सीट बुक करने के लिए श्रद्धालु आईआरसीटीसी के आधिकारिक बुकिंग नंबर 8287931886 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।





