Kulcha recipe in hindi: रेस्टोरेंट, ढाबा या फिर ठेले पर बिकने वाले छोलेकुलचे का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा। लेकिन क्या कभी बाजार जैसे फूलेफूले और नरम कलचे घर में बनाएं हैं, अगर नहीं तो आप इस बार यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। दिल्ली से लेकर पंजाब समेत कई जगहों पर कुलचे को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है।

लोग लाइन लगाकर छोलेकुलचे के स्वाद का लुत्फ उठाते हैं। घर पर बने छोले कुलचे सेहत के लिहाज से भी सुरक्षित होंगे। साथ ही बारबार बाहर जाकर इन्हें खाने की झंझट ही खत्म हो जाएगा। छोले के अलावा घर पर बने कुलचे को आप चना मसाला, पनीर की सब्जी, दाल मखनी, मिक्स वेज, मलाई कोफ्ता के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
सबसे पहले आटा तैयार करने के लिए जुटाएं ये चीजें
मैदा 2 कप
दही ½ कप
चीनी 1 छोटा चम्मच
नमक ½ छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा ¼ छोटा चम्मच
तेल 1 बड़ा चम्मच
गुनगुना पानी जरूरत अनुसार
कुलचे पर ऊपर लगाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
बारीक कटा हरा धनिया
कलौंजी या तिल 1 छोटा चम्मच
थोड़ासा पानी
सर्व करने के लिए
मक्खन
छोले या पसंदीदा सब्जी
घर पर तवे पर कुलचे बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं। अब आपको इसमें दही और तेल डालना है। फिर धीरेधीरे गुनगुना पानी मिलाते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। इस दौरान एक बात क ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला। क्योंकि जब आटा परफेक्ट होगा तभी कुलचे सही बनेंगे। आटे को हल्कासा तेल लगाकर ढक दें। इसके करीब 2 से 3 घंटे के लिए आप रख सकते हैं।
अगर ज्यादा समय हो तो 4 घंटे रखने पर कुलचा और भी नरम बनता है। समय बीतने के बाद आटे से मध्यम आकार की लोई बनाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे हल्कासा बेल लें। ऊपर से धनिया और कलौंजी छिड़क दें। फिर इसे बेलन से हल्का दबाएं। ताकि वे चिपक जाएं। अब कुलचे की एक तरफ थोड़ा पानी लगाएं। मोटा लोहे का तवा गैस पर गर्म करें। इस दौरान सावधानी बरतें। पानी लगी हुई सतह को नीचे की तरफ रखते हुए कुलचा तवे पर चिपका दें।
जब ऊपर हल्के बुलबुले दिखाई देने लगें, तो तवे को सावधानी से उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर रखें। ऐसा करने से कुलचा धीरेधीरे फूलने लगेगा। उसके ऊपर हल्के भूरे धब्बे भी दिखने लगेंगे। तवे से उतारते ही कुलचे पर मक्खन लगाएं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा और कुलचा लंबे समय तक नरम रहेगा। गरमागरम कुलचे को मसालेदार छोले, रायता, हरी चटनी या दही के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।





