भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब ये दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं. बीसीसीआई ने विश्व कप 2027 को ध्यान में रखकर इन दोनों ही खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया है.

हालांकि अब खबर आ रही है कि ये दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं, हालांकि अभी इस पर कोई अधिकारिक बयान नही आया है. अब इस मामले पर टीम इंडिया के कोच ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
Team India के कोच ने दोनों को लेकर कही ये बात
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने कहा है कि चाहे रोहित हों या विराट, सभी खिलाड़ियों के लिए फिटनेस के मानक एक समान हैं. उन्होंने कहा कि सीरीज शुरू होने तक दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.
विराट कोहली और रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट देते हुए टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि
“रोहित और विराट दोनों को लेकर आधिकारिक जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी. जाहिर है कि रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों से जुड़ी खबरें काफी बड़ी बन जाती हैं. हालांकि, खिलाड़ी कोई भी हो, फिटनेस से जुड़े प्रोटोकॉल सभी के लिए समान रहते हैं. यह फैसला करने के लिए अभी हमारे पास पर्याप्त समय है कि वे दोनों खेल पाएंगे या नहीं. बाद में उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा. मुझे मेडिकल टीम पर पूरा भरोसा है कि वह अंतिम फैसला लेगी और फिर आधिकारिक जानकारी सभी के सामने साझा की जाएगी.”
आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हुए थे विराट कोहली और रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 के दौरान ही विराट कोहली और रोहित शर्मा चोटिल हुए थे. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान ही रोहित शर्मा चोटिल हुए थे और इसके बाद उन्होंने लगातार कई मैच मिस किए थे. इसके बाद जब उन्होंने वापसी की तो वो सिर्फ बल्लेबाजी करते नजर आते थे, हिटमैन ने फील्डिंग नही की और बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते नजर आए.
वहीं विराट कोहली की बात करें तो आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और उन्होंने दर्द में मैच को खत्म किया और अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल का ख़िताब जीताया.





