ऋषभ पंत से क्यों छिनी गई टीम इंडिया की उपकप्तानी? भारतीय कोच ने बताई अंदर की बात​

ऋषभ पंत ने जब लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की तो अपने पहले ही वापसी सीरीज में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रनों का अंबार लगाया. ऋषभ पंत को इसके बाद वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया. हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से उन्हें उपकप्तानी से हटा दिया गया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय कोच ने ऋषभ पंत से उपकप्तानी छिनी जाने के पीछे की वजह बताई. भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डसखाटे ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत को मैच की स्थितियों के हिसाब से अपनी बैटिंग में बदलाव करने की ज़रूरत है. साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि टेस्ट टीम की उपकप्तानी छिन जाने से विकेटकीपरबल्लेबाज पंत को कोई दिक्कत नहीं है.

Rishabh Pant को उपकप्तानी से हटाए जाने पर नही है कोई आपत्ति

पिछले महीने जब BCCI ने अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया था, तब ऋषभ पंत को भारत की टेस्ट उपकप्तानी से हटा दिया गया था. इस फ़ैसले पर बात करते हुए डसखाटे ने कहा कि पंत ने बिना किसी शिकायत के इस फैसले को मान लिया. उन्होंने कहा कि

“उपकप्तान के पद से हटाए जाने पर ऋषभ को कोई शिकायत नहीं है.”

टेस्ट क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने 49 टेस्ट मैचों में 42.91 की औसत से 3,476 रन बनाए हैं. जहां एक तरफ उनके आक्रामक खेल की वजह से भारत को मैच जीतने में मदद मिली है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें कई बार बेवजह के जोखिम उठाने और लापरवाही करने के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा है.

भारत में साउथ अफ़्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इस विकेटकीपरबल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था. उन्होंने 12.25 की औसत से सिर्फ़ 49 रन बनाए.

 

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply