अफगानिस्तान के बीच शनिवार यानी 6 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चयन किया। आकाश ने अपनी प्लेइंग 11 में नितिश कुमार रेड्डी को जगह नहीं दी साथ ही साथ उन्होंने तीन नंबर के लिए साई सुदर्शन के पूरी तरह से बैक किया। आकाश ने देवदत्त पडीक्कल को भी अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।

नंबर 3 पर साई को दें मौका
आकाश चोपड़ा ने अपने एक वीडियो में भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए कहा कि इस मैच के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी नए उपकप्तान केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल होंगे और इसमें कोई चर्चा की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर पर पिछले कुछ समय के लिए काफी बवाल हो रहा है। हमने साई से शुरू किया, फिर करुण नायर पर गए और फिर हम वाशिंगटन सुंदर को आजमाया और फिर साई आ गए और एक बार फिर से अगर हम देवदत्त पडीक्कल की तरफ गए तो फिर साई पर वापस आ जाएंगे तो साई को कुछ समय के लिए तीसरे नंबर पर आजमाएं।
आकाश ने आगे कहा कि नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल होंगे जबकि 5वें स्थान पर ऋषभ पंत होंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। नंबर 6 पर मैं ध्रुव जुरेल को खिलाना चाहता हूं तो यहां टॉप 6 पर आपके साथ सभी बैटर हैं तो नंबर 7 पर आप वाशिंगटन सुंदर को रखिए। नंबर 8 पर आप कुलदीप यादव को रखिए। नंबर 9 और नंबर 10 पर प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को रखिए जबकि 11वें नंबर के लिए अगर आपको लगता है कि पिच पर रिवर्स स्विंग होगा तो गुरनूर बरार को मौका दीजिए, लेकिन अगर लगता है कि गेंद को टर्न मिलेगा तो फिर हर्ष दूबे या फिर मानव सुतार में से किसी एक को मौका दे सकते हैं। इन दोनों में मैं हर्ष दुबे के साथ जाना चाहूंगा।
नितिश से नीचे बैटिंग नहीं करवाएं
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि ये टीम पूरी तरह से संतुलित लग रही है, लेकिन भारतीय टीम क्या कर सकती है तो मुझे ऐसा लग रहा है कि ध्रुव जुरेल नहीं खेलें और उनकी जगह नितिश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। पिछले कुछ समय से नितिश खेलते रहे हैं और उनके साथ पूरी तरह से जस्टिस नहीं हुआ है। अगर आप नितिश के साथ जा रहे हैं तो फिर उन्हें छह नंबर पर ही खिलाएं और सुंदर को 7 पर ही रखें। अगर आपने 7 पर नितिश रेड्डी को रखा जो काफी कम गेंदबाजी करते हैं तो फिर उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता है। अब ध्रुव या नितिश में से आप किसी एक को चुनें और नितिश को छह के बाद बैटिंग के लिए नहीं भेजें।
के खिलाफ टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।





