आयुर्वेद में मोरिंगा यानी सहजन को पोषक तत्वों से भरपूर पौधा बताया गया है। कई स्टडी में भी यह बात सामने आई है कि मोरिंगा की पत्तियां विटामिन A, C, E, कैल्शियम, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। ऐसे में अगर आप भी इसे किसी तरह अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो गर्मियों में इसकी चटनी बना सकते हैं। यहां इसकी चटनी बनाने की 2 रेसिपी शेयर की गई हैं।

मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामान
सहजन की पत्तियां
कसा हुआ नारियल 1 कप
लहसुन 6 कलियां कुटी हुई
अदरक 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
हरी मिर्च 68
छोटे प्याज 15 कुटे हुए
इमली का गूदा
नमक स्वाद अनुसार
गुड़ 1/2 छोटा चम्मच
कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल 2 बड़े चम्मच
पानी 1/2 कप
तड़का लगाने के लिए
घी 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ते थोड़े से
सूखी लाल मिर्च34
सरसों के दाने 1/4 छोटा चम्मच
उड़द दाल 1/4 छोटा चम्मच
चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तेल को गरम करें। इसके बाद उसमें प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से भूनें। इसके बाद सहजन की पत्तियां डालें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे भी भून लें। इमली, नमक, गुड़ और नारियल डालकर तब तक भूनें जब तक नारियल सूख न जाए। इस बात का ध्यान रखें कि नारियल भूरा न हो जाए। आंच से उतार लें और ठंडा होने दें। फिर पानी डालकर चिकना पेस्ट बनने तक पीस लें। इसके बाद घी गरम करके तड़का तैयार करें। इसमें सरसों के दाने डालें। जब ये चटकने लगें तो इसमें उड़द दाल, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें। फिर आपको गैस ऑफ कर देनी है और पिसी हुई हरी चटनी के ऊपर इसे डाल देना है। इसे चावल, इडली, डोसा के साथ परोसें।
मोरिंगानारियल की सूखी चटनी बनाने का तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप मोरिंगा की साफ और सूखी पत्तियां
½ कप सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल
2 बड़े चम्मच भुनी हुई चना दाल
45 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच तिल
45 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच तेल
बनाने का तरीका
सबसे पहले पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। फिर इसमें मोरिंगा की पत्तियों को धीमी आंच पर 23 मिनट तक भूनें। जब पत्तियां कुरकुरी हो जाएं तो अलग निकाल लें। फिर आपको उसी पैन में सूखी लाल मिर्च, जीरा, तिल और करी पत्ते डालकर हल्का भूनना है। इसके बाद भुनी चना दाल और सूखा नारियल डालकर 12 मिनट चलाएं। जब यह सभी चीजें थोड़ी ठंडी हो जाएं तो मिक्सर जार में डालें। भुनी मोरिंगा पत्तियां, नारियल, मसाले और नमक डालें। हल्का दरदरा पीस लें। तैयार सूखी चटनी को एयरटाइट कंटेनर में भर लें।
डिस्क्लेमर: मोरिंगा कोई दवा नहीं है। किसी बीमारी के उपचार या प्रबंधन के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।





