Shukrawar Upay For Money: अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या आप पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है तो शुक्रवार का दिन आपके लिए खास साबित हो सकता है। ज्योतिष अनुसार अगर इस दिन घर की महिलाएं 3 विशेष उपाय करती हैं तो इससे मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाएंगी। जिससे घर परिवार में आ रही सभी तरह की आर्थिक समस्याएं तुरंत दूर होने लगेंगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन इस उपाय का लाभ तभी मिलेगा जब इन उपायों को बिना किसी को बताए किया जाए। चलिए जानते हैं ये कौन से खास उपाय है।

1. मुख्य द्वार पर करें ये काम
वास्तु अनुसार मुख्य द्वार वह स्थान है जहां से घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में इस स्थान पर शुक्रवार के दिन एक विशेष उपाय करने से आप घर में सुखसमृद्धि ला सकते हैं। इसके लिए घर की महिलाएं सुबह स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में साफ जल, उसमें थोड़ा सा गंगाजल और थोड़ी सी हल्दी मिला लें। फिर इस जल का मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। इस उपाय से नकारात्मक शक्तियां घर से दूर चली जाएंगी जिससे घर की सुखसमृद्धि में वृद्धि होगी।
2. शाम में मुख्य द्वार पर जलाएं घी का दीपक
शुक्रवार की शाम घर की महिलाएं मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं। दीपक में थोड़ी सी केसर या फिर एक चुटकी हल्दी डाल दें। कहते हैं इस उपाय से घर में सुखसमृद्धि और बरकत बनी रहती है।
3. सफेद चीजों का दान
शुक्रवार के दिन घर की महिलाएं सफेद चीजों जैसे चावल, चीनी या दूध का दान जरूर करें। कहते हैं इस उपाय को करने से भी घर में मां लक्ष्मी का सदैव वास बना रहता है।
शुक्रवार को क्या न करें
- शुक्रवार के दिन किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए, खासतौर से शाम के समय। कहते हैं इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
- इस दिन भूलकर भी किसी महिला का अपमान न करें। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।
- शुक्रवार के दिन खट्टी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। अगर आप शुक्रवार का व्रत रखते हैं तो इस नियम को भूलकर भी न तोड़ें।





