Food Safety Tips: खराब खाने से 15 लाख मौतें- WHO, रोज की ये 5 गलतियां बनती हैं कारण​

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन WHO ने खराब खाने को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं वो परेशान कर देने वाले हैं. इस डेटा के मुताबिक, खराब खाने की वजह से हर सार 86 करोड़ से ज्यादा लोग बीमार होते हैं और इनमें से तकरीबन 15 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है. इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि बड़ों के मुकाबले बच्चों के बीमार होने का खतरा तकरीबन 3 गुना ज्यादा है. खाने में बैक्टीरियावायरस, पैरासाइटिक इन्फेक्शन से तो लोग बीमार पड़ते ही है. इसके अलावा केमिकल से दूषित हुआ खाना भी मौतों की बड़ी वजह है. इसका एक कारण मिलावट भी है तो वहीं कई बार हमारी खुद की गलतियां भी हमें दूषित खाने की चपेट में ला सकती हैं.

Food Safety Tips: खराब खाने से 15 लाख मौतें- WHO, रोज की ये 5 गलतियां बनती हैं कारण​

के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस कहते हैं कि फूड सेफ्टी कोई छोटा मुद्दा नहीं है, क्योंकि ये हर परिवार और हर दिन से जुड़ा है. संगठन की तरफ से सरकारों को इसपर ध्यान देने की अपील की गई है कि बेहतर खेती के तरीके अपनाए जाएं. इसके अलावा सख्त इंडस्ट्रियल कंट्रोल के नियम आदि बनाएं जाएं. फिलहाल इसके अलावा सबसे जरूरी है कि खुद भी इसपर ध्यान दिया जाए ताकि आप अपने आप और फैमिली के खराब फूड से होने वाली बीमारियों से बचा सकें. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि खाने से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं जो हम जानेअनजाने रोजाना करते हैं और इससे बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.

बाहर का खाने की आदत

आज के टाइम में लोग बाहर का खाना खाने के आदी हो चुके हैं. यहां तक कि बच्चों को भी लोग बिना सोचेसमझे बाहर का खाना खिलाते रहते हैं. इसमें न सिर्फ फैट, नमक ज्यादा होता है और कई तरह के कलर, प्रिजर्वेटिव यूज किए जाते हैं, बल्कि हाइजीन की कमी हो सकती है. जैसे जो पानी यूज किया गया है वो दूषित हो सकता है. खाने को स्टोर करके रखा गया हो तो उसमें बैक्टीरिया पनपे हुए हो सकते हैं. इस वजह से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है.

अधपकीकच्ची चीजें खाने की गलती

फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइट में स्प्राउट्स से लेकर माइक्रो ग्रीन, रोस्टेड मीट, हाफबॉल्ड एग जैसी चीजें शामिल करते हैं, लेकिन कई बार ये हेल्दी लगने वाली चीजें आपको फूड पॉइजनिंग का शिकार बना सकती हैं. दरअसल कच्चे मीट, अंडे आदि में सालमोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं और जब आप इसे सही से नहीं पकाते हैं तो ये खाने के साथ शरीर में पहुंच जाते हैं. इसी तरह से माइक्रोग्रीन और स्प्राउट्स को लोग ज्यादातर कच्चा ही खाते हैं, जबकि उनको अंकुरित करने के प्रोसेस में बैक्टीरिया पनपने की संभावना काफी ज्यादा होती है. खासकर स्प्राउट्स को बनाने के लिए गर्मी के साथ ही नमी की जरूरत होती है और यही वातावरण बैक्टीरिया पनपने के लिए सही रहता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसलिए इन चीजों को धोने के साथ ही पकाकर खाना चाहिए.

सब्जियांफल धोने में गलती

मार्केट से खरीदकर लाए गए फल और सब्जियां ज्यादातर लोग बस सादा पानी से धोकर खा लेते हैं. जबकि इनको उगाने के दौरान दूषित पानी का यूज, कीटनाशक का इस्तेमाल करना, मिट्टी के संपर्क में आना जैसे कई प्रोसेस होते हैं. इस वजह से बैक्टीरियावायरस से लेकर इसमें केमिकल भी होते हैं. अगली बार जब भी घर में बाजार से खरीदकर फल और सब्जियां लेकर आते हैं तो इसे अच्छी तरह से क्लीन जरूर करें. इसके लिए आप विनेगर, बेकिंग सोडा जैसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्रॉसकंटैमिनेशन से बैक्टीरिया

इस बात पर हममें से ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं लेकिन खाने में बैक्टीरिया फैलने की एक वजह क्रॉसकंटैमिनेशन भी है. जैसे सब्जियों, मीट को काटने के बाद चॉपिंग बोर्ड या चाकू को सही से क्लीन न किया गया हो. कई बार हम सब्जियां काटने के बाद चॉपिंग बोर्ड और चाकू को हर बार धोते भी नहीं हैं. ये छोटी सी गलती आपको और फैमिली को बीमार बना सकती है.

खाने को सही से स्टोर न करना

अगर खाने को लंबे समय तक रूम टेम्परेचर पर रख दिया जाए तो भी इसमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं. कई बार हमें देर में ध्यान आता है कि खाने को फ्रिज में स्टोर करना है. भले ही ये खाना उस वक्त स्वाद में आपको सही लग रहा हो लेकिन हो सकता है कि उसमें बैक्टीरिया हो. इस तरह का खाना हमें बीमार बना सकता है. जरूरी है कि आप खाने को सही से स्टोर करें.

Leave a Reply