ऋषभ पंत बना सकते हैं टेस्ट क्रिकेट में महारिकॉर्ड, सचिन से लेकर सहवाग तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा कमाल​

2026 में ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी। इस सीजन में उनकी कप्तानी में टीम कोई खास कमाल नहीं कर पाई जबकि पंत का बल्ला भी इस सीजन में खामोश ही रहा। आईपीएल के एक खराब सीजन के बाद पंत अब टेस्ट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ वो एक महारिकॉर्ड अपने नाम करने के भी काफी करीब हैं।

ऋषभ पंत बना सकते हैं टेस्ट क्रिकेट में महारिकॉर्ड, सचिन से लेकर सहवाग तक कोई नहीं कर पाया था ऐसा कमाल​

पंत की कोशिश होगी कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाएं और टीम की जीत में अपनी भूमिका निभाएं। पंत के पास इस टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है जो टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, विराट कोहली जैसे बैटर भी नहीं कर पाए थे।

पंत के पास टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने का मौका

की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में अब तक कोई भी बल्लेबाज 100 छक्के नहीं लगा पाया है और पंत के ऐसौसा करने का मौका है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पंत ने अब तक भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में खेलते हुए कुल 94 छक्के लगाए हैं और अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ 6 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट में उनके 100 छक्के पूरे हो जाएंगे और क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वो भारत की तरफ से सौ सिक्स लगाने वाले पहले बैटर भी बन जाएंगे।

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में अभी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने कुल 94 छक्के लगाए हैं तो वहीं वीरेंद्र सहवाग ने टेस् टमें कुल 90 छ्क्के जड़े थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा 88 छक्कों के सात मौजूद हैं जबकि रविंद्र जडेजा के नाम पर कुल 82 छक्के हैं। एमएस धोनी ने भारत के लिए टेस्ट में कुल 78 छक्के लगाए थे।

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

94 छक्के ऋषभ पंत
90 छक्के वीरेंद्र सहवाग
88 छक्के रोहित शर्मा
82 छक्के रविंद्र जडेजा
78 छक्के एमएस धोनी

के टेस्ट क्रिकेट करियर का बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 49 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 86 पारियों में 3476 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका औसत 42.91 का रहा है जबकि उन्होंने इस प्रारूप में अब तक 8 शतक और 18 अर्धशतीय पारियां भी खेल हैं। टेस्ट में ऋषभ पंत की बेस्ट पारी 159 रन की है। अफगानिस्तान के खिलाफ वो अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 50वां मैच खेलने के लिए उतरेंगे।

Opinion: श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, एक साल में 2 बार बनाया अपनी टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया।

Leave a Reply