क्या आपके घर में भी सोफे के पीछे की दीवार बिल्कुल खाली है और आपको समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे सजाएं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर की सजावट में हम अक्सर फर्नीचर, पर्दों और शोपीस पर ध्यान देते हैं, लेकिन सोफे के पीछे की दीवार को खाली छोड़ देते हैं। यही वजह है कि कई बार लिविंग रूम अधूरासा नजर आता है।

यह जगह अगर सही तरीके से सजाई जाए, तो पूरे कमरे का लुक बदल सकती है। यहां बताए गए कुछ आसान और बजटफ्रेंडली डेकोर आइडिया अपनाकर आप इस खाली जगह को घर का सबसे आकर्षक कोना बना सकते हैं। यहां 10 ऐसे क्रिएटिव आइडिया दिए गए हैं जो आपके लिविंग रूम का लुक बदल सकते हैं।
गैलरी वॉल बनाएं
सोफे के पीछे की दीवार को सजाने के लिए आप गैलरी वॉल बनवा सकते हैं। इसमें आप फैमिली फोटो, ट्रैवल तस्वीरें या आर्ट प्रिंट्स फ्रेम करवाकर लगा सकते हैं।
वॉल पैनलिंग या टेक्सचर
आजकल वॉल पैनलिंग खूब ट्रेंड में हैं। आप दीवार पर इसे बनवा सकते हैं। या फिर आप टेक्चर भी करवा सकते हैं। वुडन पैनल, पीवीसी पैनल या टेक्सचर पेंट से दीवार को नया लुक मिलेगा।
इंडोर प्लांट्स का कॉर्नर
अगर आपको हरियाली पसंद है तो आप खाली दीवार पर इंडोर प्लांट्स का कॉर्नर बना सकते हैं। इसमें आप हैंगिंग प्लांट्स या वॉल प्लांटर्स लगा सकते हैं। इससे हरियाली कमरे को फ्रेश लुक देगी।
बड़ी आर्टवर्क या पेंटिंग
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो एक बड़ी पेंटिंग पूरी दीवार का फोकल पॉइंट बन सकती है। जिन लोगों को मिनिमलिस्ट लुक पसंद होता है वह अपने घरों में सजावट के लिए यह तरीका अपना सकते हैं।
फ्लोटिंग शेल्फ्स लगाएं
कुछ क्रिएटिव करना है तो खाली दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ्स लगाएं। इसमें किताबें, छोटे पौधे, मोमबत्तियां और शोपीस रख सकते हैं। इससे कम जगह में भी आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।
हैंडमेड वॉल हैंगिंग
अगर आप खुद कुछ बना सकते हैं तो खाली दीवार पर अपनी पसंद से हैंडमेड वॉल हैंगिंग बनाकर लगाएं। इससे आपको अलग ही स्टाइल मिलेगा। डेकोर भी पसंद का होगा।
वॉलपेपर या म्यूरल
दीवार को खूबसूरत बनाने के लिए आप वॉलपेपर या म्यूरल लगा सकते हैं। फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या नेचरथीम वॉलपेपर लगाएं। ऐसा करने से पूरी दीवार का लुक तुरंत बदल सकता है।
एलईडी लाइट्स और वॉल स्कॉन्स
अगर बहुत झंझट नहीं चाहिए तो आप दीवार को एलईडी लाइट्स और वॉल स्कॉन्स से सजा सकते हैं। सॉफ्ट लाइटिंग लिविंग रूम को कोजी और प्रीमियम लुक देती है। शाम के समय माहौल और खूबसूरत लगता है।
सजावटी प्लेट्स या बास्केट वॉल
लिविंग रूम की सूनी दीवार को नया लुक देने के लिए आप सजावटी प्लेट्स या बास्केट वॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगबिरंगी हस्तशिल्प प्लेट्स या बांस की टोकरी से दीवार सजा सकते हैं।
बड़ा स्टेटमेंट मिरर लगाएं
यह तरीका बहुत यूनिक है। सोफे के पीछे की दीवार पर बहुत कुछ न लगाकर आप सिर्फ एक बड़ा शीशा लगा सकते हैं। इससे कमरे को अधिक खुला और रोशन दिखाया जा सकता है।





