GDP: विकास के मोर्चे पर भारत ने दिखाया दम, आखिरी तिमाही में इतनी बढ़ी जीडीपी​

भारत के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर सामने आई है. शुक्रवार को आए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 202526 में भारत की GDP बढ़कर 7.7% हो गई, जो कि इससे पिछले साल 7.1% थी. हालांकि, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि दुनिया भर में और देश के अंदर बढ़ते खतरों की वजह से इस रफ्तार को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.

GDP: विकास के मोर्चे पर भारत ने दिखाया दम, आखिरी तिमाही में इतनी बढ़ी जीडीपी​

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और पूरे वर्ष के जीडीपी आंकड़े जारी किए. साल की आखिरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 7.8% की रफ्तार से बढ़ी. दुनिया में चल रहे तनाव, बढ़ती महंगाई और कमजोर मानसून के डर ने आने वाले समय की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर शहरों और गांवों दोनों जगह के बाजारों पर पड़ सकता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सरकार ने तीसरी तिमाही की आर्थिक तरक्की के आंकड़े को भी सुधारकर 8% कर दिया है.

अपडेट जारी है…

Leave a Reply