Hill Station Near Bareilly: बरेली से 200 Km के अंदर हैं ये पहाड़ी जगहें, तपती गर्मी से मिलेगी राहत​

गर्मियों से मैदानी इलाकों में बुरा हाल हो गया है तो वहीं बच्चों की गर्मी की छुट्टियां भी चल रही हैं. ऐसे में किसी पहाड़ी जगह पर जाने का प्लान है तो बरेली वालों को बहुत लंबाचौड़ा प्लान बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप दो से तीन दिनों में ट्रिप को कंप्लीट कर सकते हैं. ये हिल स्टेशन बरेली से 200 किमी के दायरे में ही आते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कौन से हैं ये हिल स्टेशन और वहां जाकर आप क्याक्या एक्सप्लोर कर सकते हैं.

Hill Station Near Bareilly: बरेली से 200 Km के अंदर हैं ये पहाड़ी जगहें, तपती गर्मी से मिलेगी राहत​

बरेली शहर को नाथ नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां और इसके आसपास घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं. फिलहाल गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे में ब्रेक लेने के लिए पहाड़ी जगहों को एक्सप्लोर करना बेस्ट रहता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बरेली के आसपास के इन हिल स्टेशन पर आपको न सिर्फ नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलेगी बल्कि में आध्यात्मिक एक्सपीरियंस भी एड होगा.

नैनीताल

टूरिस्ट के बीच नैनीताल एक बेहद पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस है. हालांकि पीक सीजन में यहां थोड़ी भीड़ होती है, लेकिन बरेली से काफी पास पड़ता है ऐसे में पहुंचने में आपको दिक्कत नहीं होगी. बरेली से नैनीताल की दूरी महज 145 किलोमीटर है. यहां पर आप नैना देवी मंदिर, नैनी झील, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन, मॉल रोड, इको केव गार्डन, टिफिन टॉप, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके अलावा आप पांगोट जा सकते हैं जो पक्षी और नेचुरल प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है. कैंची धाम के दर्शन करके आप ट्रिप में आध्यात्मिक एक्सपीरियंस एड कर सकते हैं.

रानीखेत करें एक्सप्लोर

बरेली में रहते हैं तो आप रानीखेत एक्सप्लोर कर सकते हैं. आपको यहां के लिए महज 183 किमी का सफर तय करना पड़ेगा. यहां कई जगहों की शूटिंग भी हुई है. भीड़भाड़ से दूर सुकून भरा वीकेंड गुजारने के लिए ये एक परफेक्ट प्लेस है. यहां पर आप चौबिटिया ऑर्चर्ड्स एक्सप्लोर कर सकते हैं जो सेब के बाग, प्लम, आड़ू के बागानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां से नंदादेवी और त्रिशूल पर्वत की चोटियां भी दिखाई देती हैं. रानी खेत में आप झूला देवी मंदिर जा सकते हैं. मां देवी को समर्पित ये मंदिर बेहद मान्यता रखता है. आप भालू बांध, रानी झील, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय, उमिया गोल्फ कोर्स जैसी जगहों को भी विजिट कर सकते हैं.

Getty Images

रामनगर घूम आएं

आप बरेली से किसी हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो 1 से 2 दिन की रामनगर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. यहां पर चारों तरफ पहाड़, नदी का साफ बहता पानी कमाल का व्यू देता है. यहीं पर गिरिजा देवी टेम्पल है जो एक सिद्ध मंदिर माना जाता है. यहां कोसी नदी के किनारे समय बिताना आपके लिए बेहद सुकून भरा अनुभव रहेगा तो वहीं आप जिम कार्बेट संग्रहालय जा सकते हैं और कार्बेट वाटर फॉल भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. ये एक छोटी लेकिन बेहतरीन जगह है जहां की ट्रिप आप आसानी से वीकेंड पर प्लान कर सकते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Shyam Sundar

टनकपुर

बरेली से टनकपुर 135 किमी पर पड़ता है. मां पूर्णागिरी मंदिर के लिए बेहद पॉपुलर है. यहां पर लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं. ऊपर चोटी पर कमाल के नजारे दिखाई देते हैं. आप शारदा नदी में स्नान कर सकते हैं. इसके अलावा आप रणकोची देवी के मंदिर जा सकते हैं. यहां चारों तरफ बस जंगल ही जंगल है. टनकपुर से कुछ ही दूरी पर बनबसा बैराज को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इसके अलावा लोग नेपाल में स्थित सिद्धबाबा के दर्शन करने भी जाते हैं. यहां एक्सप्लोर करने के लिए श्यामलाताल और विवेकानंद आश्रम, बूम रेंज भी अच्छी जगहें हैं.

Leave a Reply