Weather Update: जरा संभलकर! दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं​

Storms And Rain Alert: मानसून से पहले ही देशभर में आंधीबारिश का दौर शुरू हो गया है. कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से रुकरुककर बारिश हो रही है, जिससे लोगों का आगे भी राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल सहित 17 राज्यों में आंधीबारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान तेज हवाओं से काफी नुकसान पहुंच सकता है.

Weather Update: जरा संभलकर! दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं​

IMD के अनुसार, आने वाले दो दिनों में कई राज्यों में आंधी बारिश की का अनुमान है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है, ताकि कोई भी बड़ी अनहोनी न हो. किसानों और आम लोगों से आंधीतूफान के समय सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है. आंधीबारिश के अलावा, कई राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है.

17 राज्यों में आंधीबारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच रुकरुककर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. कुछ दिनों पहले तक देश के कई राज्यों में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन बारिश के बाद वह राहत की सांस ले पा रहे है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में 17 राज्यों में बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, राजस्थान, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, केरलम और त्रिपुरा का नाम शामिल हैं.

जानें कब कहां होगी बारिश

दिल्ली, UP, हिमाचल, पंजाब, मध्य प्रदेश, असम और केरल में कल यानी 6 जून को आंधीबारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान इन राज्यों के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. इसके अलावा, बाकी राज्य जैसेबिहार, झारखंड, हरियाणा, जम्मूकश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में 6 और 7 जून के दोनों ही दिन आंधीबारिश का अलर्ट किया है.

इस दौरान तेज इसमें से कई राज्यों में तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर मालजनहानि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Leave a Reply