नई दिल्ली। ‘कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतरमंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था. इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, खासकर छात्रों के बीच. लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब साफ कर दिया है कि अभी तक इस प्रदर्शन के लिए कोई परमिशन नहीं मांगी गई है.

कॉकरोच जनता पार्टी और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने हाल ही में ऐलान किया कि वो 6 जून को जंतरमंतर पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. जंतरमंतर दिल्ली की वो जगह है जहां आमतौर पर लोग और संगठन अपनी बात रखने के लिए धरना या प्रदर्शन करते हैं.
इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैला और छात्रों के बीच भी इस पर काफी बातें होने लगीं. इसीलिए दिल्ली पुलिस की नजर इस पूरे मामले पर टिक गई.
पुलिस ने क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने अब अपनी स्थिति एकदम साफ कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से अब तक जंतरमंतर पर प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं मांगी गई है. यानी आवेदन ही नहीं आया है.
कॉकरोच पार्टी से दूरी बनाते दिखे मनोज झा, बोले प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सिर्फ सिफारिश पत्र दिया था
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर आगे चलकर संगठन अनुमति मांगता है, तो उस पर नियमों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा. सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं को देखकर तय होगा कि इजाजत दी जाए या नहीं.
पुलिस की तैयारी क्या है?
पुलिस का कहना है कि कानूनव्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली जिम्मेदारी है. इसलिए पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जरूरत पड़ी तो संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस भी तैनात की जा सकती है. सभी संबंधित यूनिट्स को पहले से अलर्ट कर दिया गया है ताकि कोई भी गड़बड़ी न हो.





