Vish Yog: विष योग का निर्माण तब होता है जब शनि और चंद्रमा किसी राशि में युति बनाते हैं। 9 जून की सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन में गोचर करेंगे। मीन राशि में पहले से ही शनि विराजमान हैं इसलिए विष योग का निर्माण मीन में होगा। इस योग के चलते किन राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और क्या उपाय इनको करने चाहिए, आइए जानते हैं विस्तार से।

सिंह राशि
आपके अष्टम भाव में विष योग का बनना प्रतिकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अचानक से आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है, इसलिए धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। सिंह राशि वाले जो लोग 40 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें किसी भी स्वास्थ्य समस्या को लेकर कोताही नहीं बरतनी चाहिए। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
तुला राशि
आपकी राशि से छठे भाव में विष योग बनेगा जिसके चलते आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है। सर्दीजुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी इस राशि के जातकों को हो सकती हैं। जल्दबाजी में धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आपको नहीं लेना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्राओं के दौरान कीमती सामान का आपको ध्यान रखना चाहिए। उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आराधना आपको करनी चाहिए।
कुंभ राशि
आपके दूसरे भाव में विष योग बनेगा। यह भाव धन और परिवार का कारक होता है। इसलिए अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आर्थिक स्थिति डगमगाएगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के साथ ही घर के लोगों की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। मातापिता के साथ बातचीत करते समय शब्दों का चयन भी सोचसमझकर करें वरना मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में संतुलन बनाए रखने के लिए भी इस राशि के जातकों को प्रयास करने होंगे। कुंभ राशि के लोगों को उपाय के तौर पर भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।





