Mohali Dimple Murder Case: बंद घर, विदेश में फैमिली और हत्या का राज… मोहाली डिंपल मर्डर केस में सामने आई नई कहानी​

Mohali Dimple Murder Case: पंजाब के मोहाली के फेज11 स्थित एक प्राइवेट ऑफिस में प्रेमप्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. यहां एक युवक हरजिंदर सिंह ने डिंपल नाम की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी कई बार चाकू से हमला कर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल हरजिंदर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा. बताया जा रहा कि दोनों करीब तीन सालों तक रिलेशन में रहे. करीब छह महीने पहले दोनों के रिलेशन बिगड़े और ब्रेकअप हो गया. हरजिंदर फिर से पैचअप करना चाहता था, लेकिन डिंपल तैयार नहीं थी. हालांकि डिंपल के परिवार का कहना है कि हरजिंदर के साथ डिंपल का कोई भी रिलेशन नहीं था.

Mohali Dimple Murder Case: बंद घर, विदेश में फैमिली और हत्या का राज… मोहाली डिंपल मर्डर केस में सामने आई नई कहानी​

वहीं पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ब्रेकअप के बाद हरजिंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान था. इसी बात को लेकर उसके भीतर गुस्सा और नाराजगी बढ़ती जा रही थी. आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने बीते बुधवार शाम ऑफिस पहुंचकर डिंपल पर चाकू से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए. लोगों ने हरजिंदर को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डिंपल पर कई बार चाकू से हमला कर चुका था. हमले के बाद उसने खुद पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उसे तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

विदेश में रहता है आरोपी का परिवार

मामले में आरोपी हरजिंदर सिंह के पटियाला स्थित घर के पड़ोसियों ने भी प्रतिक्रिया दी. पड़ोसी करमजीत सिंह बाजवा ने बताया कि हरजिंदर का परिवार लंबे समय से विदेश में रह रहा है और उसका घर अधिकतर समय बंद रहता था. उन्होंने बताया कि कभीकभी सफाई कर्मचारी घर की देखरेख के लिए आते थे. उसके बाद घर दोबारा बंद कर दिया जाता था. पड़ोसी के मुताबिक, उन्होंने आरोपी को कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा था और परिवार के बारे में भी उन्हें कोई खास जानकारी नहीं थी.

बेटी के भविष्य को लेकर सपने देख रहा था परिवार

वहीं इस वारदात के बाद मृतका डिंपल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पटियाला में मीडिया से बातचीत के दौरान डिंपल के पिता बलवंत राय भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि परिवार ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई सपने देखे थे. उसकी शादी को लेकर परिवार में चर्चा चल रही थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उसके लिए रिश्ता भी देखा जा रहा था. बलवंत राय ने कहा कि उन्हें कभी इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी किसी प्रेम संबंध में है. परिवार को यह भी नहीं पता था कि इस मामले में शामिल युवक भी पटियाला का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का किसी के साथ कोई संबंध नहीं था.

कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

मृतका के पिता बलवंत राय ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यदि ऑफिस परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कंपनी की जिम्मेदारी है. अगर सुरक्षा उपाय मजबूत होते तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था.

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी घटना के पीछे की वास्तविक वजह और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं. पुलिस ऑफिस परिसर के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा.

Leave a Reply