ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, नए हेयरस्टाइल में आए नजर​

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए टीम के साथ ट्राई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर युवा स्टार बल्लेबाज नए हेयरस्टाइल में नजर आए।

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, नए हेयरस्टाइल में आए नजर​

Vaibhav Sooryavanshi reached Srilanka for tri series: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए और 237 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इतना ही नहीं, उन्होंने 70 से ज्यादा छक्के लगाकर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

वैभव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी उनकी बल्लेबाजी की चर्चा करते नजर आए। अब आईपीएल के बाद वैभव का अगला मिशन श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज है, जहां वह इंडिया ए टीम का हिस्सा बनकर मैदान में उतरेंगे।

ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचे Vaibhav Sooryavanshi

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें युवा बल्लेबाज काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

🚨 CROWD PULLER HAS LANDED IN SRI LANKA! 🚨 😎🇱🇰

15yearold sensation Vaibhav Suryavanshi has arrived in Dambulla for the TriNation A Team Series featuring India A 🇮🇳, Sri Lanka A 🇱🇰 and Afghanistan A 🇦🇫. pic.twitter.com/RrsmPtQUWa

— CricInformer June 5, 2026

नए हेयरस्टाइल में दिखा बदला हुआ अंदाज

श्रीलंका पहुंचने के बाद वैभव के नए लुक ने भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। एयरपोर्ट पर वह बदले हुए हेयरस्टाइल में नजर आए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आईपीएल के दौरान जिस लुक में फैंस उन्हें देख रहे थे, उसके मुकाबले अब उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। फैंस उनके नए हेयरकट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्रिकेट जगत में बढ़ता जा रहा वैभव का कद

वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि एक बड़ा क्रिकेट ब्रांड बनते जा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर दिग्गज खिलाड़ी तक उनकी बल्लेबाजी के मुरीद हो चुके हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की जमकर तारीफ की थी। तेंदुलकर ने कहा कि वह वैभव को बड़े स्तर पर खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने वैभव की तकनीक और आक्रामक बल्लेबाजी शैली को भी सराहा।

ट्राई सीरीज में रहेगा वैभव पर फोकस

श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। लगातार अच्छे प्रदर्शन की स्थिति में उनके लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे और तेजी से खुल सकते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैभव यहां भी अपनी आईपीएल वाली फॉर्म बरकरार रखते हैं तो आने वाले महीनों में उन्हें भारत की टी20 टीम में मौका मिल सकता है।

ट्राई सीरीज का शेड्यूल:

9 जून 2026 इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए

11 जून 2026 इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए

13 जून 2026 अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

15 जून 2026 इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए

17 जून 2026 इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए

19 जून 2026 अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए

21 जून 2026 फाइनल मुकाबला

Leave a Reply