
Bihar News: बिहार के बांका में शादी के बाद एक नवविवाहिता परीक्षा देने पहुंची। 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और फिर उसकी परीक्षा शुरू हो गयी। शुक्रवार को वह परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर पहुंची। देवर उसे छोड़ने आया था। विवाहिता एग्जाम सेंटर के अंदर गई तो उसका देवर बाहर पेट्रोल पंप पर उसका इंतजार करने लगा।
क्योकि पेपर खत्म होने के बाद उनको घर लौटना था। लेकिन तभी उसकी भाभी वहा से गायब हो गयी। देवर घर पहुंचा और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी और परिजन थाने पहुंच गए। उन्होने थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बांका के ककवारा की शुक्रवार को नवविवाहिता परीक्षा देने पहुंची थी। वह परीक्षा सेंटर के अंदर गई, वही उसका देवर बाहर बैठकर उसका इंतजार करने लगा। जब परीक्षा समापन की अंतिम घंटी बज गई तो भाभी बाहर नहीं निकली। काफी देर बाद इंतजार करने के बाद देवर परीक्षा केंद्र पहुंच गया, लेकिन वहां उसे नवविवाहिता नहीं मिली।
वह घर पहुंचा और परिजनों को इस बारे में बताया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि विवाहिता अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। इस मामले में परिजनों ने भागलपुर जिले के अकबरनगर पैन निवासी युवक अभिषेक कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उनका कहना है कि उनकी बहू इसी लड़के के साथ गयी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




