Gold Silver Price Today: अमेरिका की हर छोटीबड़ी हलचल का असर ग्लोबल मार्केट पर देखा जाता है. अमेरिकी जॉब मार्केट के मजबूत आंकड़े सामने आने के बाद सोनेचांदी के दाम में भारी गिरावट देखी जा रही है. ट्रंप के देश यह खुशखबरी सामने आने के बाद सोना के दाम को लेकर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है. दाम में आई गिरावट के बाद पूरा मार्केट हिल गया है. अमेरिकी जॉब मार्केट के आंकड़े सामने आने के बाद निवेशकों में अफरातफरी मच गई. इस कारण कॉमेक्स पर सोना 151 डॉलर प्रति औंस तक टूट गया. चांदी की कीमत में 6 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट आई है.

ग्लोबल मार्केट में अचानक मची अफरातफरी से आम खरीदार से लेकर ज्वेलर्स तक हैरान हैं. हर किसी का एक ही सवाल है कि आखिर रातोंरात यह इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? आइए जानते हैं सोनाचांदी के दाम में गिरावट आने का कारण
सोनाचांदी में क्यों आई बड़ी गिरावट?
सोनाचांदी के दाम में इस सीजन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. इस गिरावट का कारण अमेरिका का मजबूत लेबर मार्केट डेटा है. अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आए रोजगार के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद को खत्म कर दिया. इसके बाद दाम में बड़ी गिरावट देखी गई. जानकारों को यह उम्मीद है कि मजबूत इकोनॉमी को देखते हुए ब्याज दर को बढ़ाया जा सकता है. जैसे ही ब्याज दर बढ़ने की आहट निवेशकों को लगी, उन्होंने सोना और चांदी से पैसा निकालना शुरू कर दिया. इस बिकवाली से दाम नीचे आ गए.
कॉमेक्स पर 3% से ज्यादा गिरा सोना
इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर सोना और चांदी दोनों ही धड़ाम हो गए. शनिवार सुबह सोना 151 डॉलर प्रति औंस गिरकर 4,353 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया. चांदी का हाल भी कम बुरा नहीं रहा और यह करीब 6 डॉलर प्रति औंस गिरकर 67.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह इस सीजन की सबसे बड़ी इंट्रा डे गिरावट में से एक मानी जा रही है. बाजार में सोनाचांदी क्रैश होने के बाद बड़ेबड़े दिग्गज सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आने वाले दिनों में यह मंदी और गहरा सकती है.
क्या खरीदारी का सही मौका?
पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन का कहना है कि देश की मिडिल क्लास फैमिली के बीच सोना सुरक्षित निवेश का पसंदीदा विकल्प रहा है. कीमत में आई बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिलेगा. यह गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है जो शादीब्याह या निवेश के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरावट के बीच गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा. हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि बाजार में अभी अस्थिरता बनी रह सकती है. इसलिए निवेश करने से पहले मार्केट ट्रेंड को समझना जरूरी है.
आने वाले समय में क्या रहेगा रुख?
आने वाले समय में सोना के रेट का क्या रुख रहेगा, यह पूरी तरह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान और उसकी तरफ से उठाए जाने वाले कदमों पर निर्भर करेगा. यदि डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में मजबूती बनी रही तो सोने और चांदी पर दबाव बढ़ सकता है. यदि फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर को बढ़ाया जाता है तो सोनाचांदी टूटकर और नीचे आ सकता है.
भारतीय बाजार का क्या है हाल?
इंटरनेशनल मार्केट में आज भले ही गिरावट देखी जा रही है लेकिन शुक्रवार शाम को बंद हुए कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार में सोनाचांदी तेजी के साथ बंद हुआ. www.ibjarates.com पर शुक्रवार शाम जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना चढ़कर 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, 23 कैरेट सोना 1,53,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, 18 कैरेट सोने का दाम 1,15,679 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चांदी में गिरावट देखी गई और यह 4000 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,56,908 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.





