IND vs AFG: टॉस जीतते ही बदली भारत की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका, शुभमन गिल ने कही ये बात​

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से मुल्लांपुर में खेला जाना है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का ये होम ग्राउंड हैं, ऐसे में उन्हें यहां की पिच का कुछ ज्यादा आईडिया है.

IND vs AFG: टॉस जीतते ही बदली भारत की प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका, शुभमन गिल ने कही ये बात​

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए क्या कुछ कहा और किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दिया आइए जानते हैं.

IND vs AFG: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर कही ये बात

शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद मानव सुथार के डेब्यू का ऐलान करते हुए कहा कि

“हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। बहुत गर्मी और उमस है. पिच धीमी और नीची होती जाएगी. यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं. यहां कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है. तैयारी अच्छी चल रही है. पिछले दो दिनों से अच्छी नींद मिली है. इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास घरेलू मैदान पर काफी टेस्ट मैच हैं. सही तालमेल बिठाना जरूरी है. मानव सुथार अपना डेब्यू कर रहे हैं.”

वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि

“हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि विकेट अच्छा दिख रहा है. हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम चुनौती के लिए तैयार हैं. हमें चुनौतियां पसंद हैं. हम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हमने काबुल में एक अच्छा तैयारी शिविर आयोजित किया था.”

वहीं अपने नए कोच रिचर्ड पायबस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“वह अच्छे हैं, वह बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हैं, उनकी सोच सकारात्मक है. हमारे पास तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिन गेंदबाज हैं. हमारे पास एक नंगेयालिया खरोटे हैं, जो पहली बार बल्लेबाजी कर रहे हैं.”

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान : सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी , अफसर ज़ज़ई , अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

 

Leave a Reply