दलिया की तासीर ठंडी होती है, क्योंकि इसे गेहूं से बनाया जाता है. इसी के साथ अगर इसमें गोंद कतीरा एड कर दिया जाए तो ये और भी कूलिंग इफेक्ट देगा. भरत किचन से दलिया की बेहतरीन रेसिपी शेयर की गई है जो आपके शरीर को ठंडा रखने में हेल्पफुल रहेगा, क्योंकि इस दलिया में गोंद कतीरा के अलावा भी कई इनग्रेडिएंट्स एड किए गए हैं जो ठंडी तासीर के हैं. तो चलिए देखे लेते हैं ये नेचुरली कूलिंग प्रॉपर्टी वाला दलिया कैसे बनाएं.

गोंद कतीरा, सब्जा सीड्स, मिश्री के ट्विस्ट वाला ये दलिया न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगेगा और शरीर को ठंडा रखेगा, बल्कि इसमें पोषण भी भरपूर मिलेगा. बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये एक हेल्दी रेसिपी है. आप इस दलिया को ब्रेकफास्ट, मिड स्नैक्स में खा सकते हैं. स्टेप बाय स्टेप रेसिपी के साथ ही देखिए इसका वीडियो.
गोंद कतीरा दलिया के इनग्रेडिएंट्स
- 1 चम्मच गोंद कतीरा
- 10 काजू
- 15 बादाम
- 1 बड़ा चम्मच खसखस
- 1 चम्मच सब्जा के बीज
- 3 चम्मच देसी घी
- 1 कप मखाना
- 1/4 कप दलिया
- 1 लीटर फुलक्रीम दूध
- 1/2 कप धागे वाली मिश्री
- 1 चम्मच हरी इलायची पाउडर
- 1 चम्मच गुलाब जल
कैसे बनाएं गोंद कतीरा दलिया?
नोट करें दलिया की रेसिपी
- 1 चम्मच गोंद कतीरा यानी तकरीबन 56 टुकड़े रातभर पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये अच्छी तरह से फूल जाए.
- अलगअलग बाउल में आप काजू, सब्जा सीड्स, बादाम और खसखस को भी पानी में भिगोकर रातभर के लिए ढककर छोड़ दें.
- एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसमें दलिया डालकर कुछ मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भूनें. जब तक कि अच्छी खुशबू न आने लगे.
- दलिया हल्का गोल्डन हो जाए तो इसी में ही आप दूध एड कर दें. इसे तकरीबन 15 मिनट पकाना है जब तक दलिया मुलायम न हो जाए.
- अब बादाम को छील लें और इसी में काजू और भीगी हुई खसखस को एड करके पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.
- काजूबादाम वाला पेस्ट भी पकते हुए दलिया में मिला दें और साथ ही में इसमें मखाना भी एड करें.
- दूध में गाढ़पन आ जाए तो दलिया में धागे वाली मिश्री को अच्छी तरह से पीसने के बाद मिला दें. इसके धागे अलग कर दें.
- अब आपको दलिया को ठंडा हो जाने देना है. इसके बाद आपको इसमें इलायची पाउडर मिलाना है.
- आपको अगर टेस्ट पसंद हो तो आप दलिया में रोजा वाटर भी डालें. ये एक अच्छा अरोमा और टेस्ट देने का काम करता है साथ ही ठंडक भी महसूस कराएगा.
- अब दलिया को किसी कंटेनर में ट्रांसफर करें और फिर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
- जब दलिया ठंडा हो जाए तो इसमें भीगा हुआ गोंद कतीरा और भिगोकर रखे गए सब्जा सीड्स भी मिला दें.
यहां देखें वीडियो
View this post on Instagram
एक्स्ट्रा टिप्स करें नोट
दलिया में आप ऊपर से कुछ नट्स और सीड्स को देसी घी में हल्का रोस्ट करके एड कर सकते हैं. इससे क्रंच आएगा और पोषण भी बढ़ेगा. दलिया भूनने के बाद बचे हुए देसी घी को सबसे लास्ट में इसमें मिला दें. इससे एक बेहतरीन अरोमा मिलता है. अगर घी कम खाते हैं तो इसे रहने दें. दूध में दलिया पकाते समय थोड़ा सा पानी एड करें और इसे बीचबीच में चलाते रहें नहीं तो ये तली में चिपक जाता है.





