सिनेमाघरों में जब दो फिल्में एक ही दिन रिलीज हो तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना अक्सर की जाती है। इसी तरह 5 जून को रिलीज हुईं दो फिल्में, अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ और डेविड धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है।’ दोनों ही फिल्मों की शैली एक दूसरे से बिल्कुल अलग है। इसके बावजूद फिल्मों को उनकी ऑडियंस मिली और फिल्मों को पसंद किया गया। फिल्म की रिलीज के पहले दिन इनकी कमाई का बात करें तो ‘बंदर’ थोड़ी फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। कलेक्शन के मामले में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म ने बंदर को पीछे छोड़ दिया है।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड धवन के निर्देशन में बनी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म 9081 शोज में चली जिससे फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भारत में कुल 9 करोड़ रुपये रहा और नेट कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये रहा। विदेशों में फिल्म ने 2 करोड़ रुपयों का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत और विदेश के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये हुआ। बता दें कि फिल्म को रिलीज के दिन 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली थी।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आए है। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े दिखाई दिए है। रिलीज से पहले फिल्म काफी चर्चाओं में रही थी। भले ही इस फिल्म ने बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन ये वरुण धवन के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
बंदर का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
डेविड धवन की फिल्म के मुकाबले ‘बंदर’ फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की, हालांकि फिल्म का विषय काफी रिलेटेबल था लेकिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सिर्फ 1365 शोज में चली जिसके बाद पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 0.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसका ग्रॉस कलेक्शन 0.60 करोड़ रुपये रहा जिसके बाद फिल्म का कुल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 0.60 करोड़ रुपये हुआ।
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद जैसे एक्टर्स मौजूद हैं।





